हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब के सीएम मान को सांसद से जान का खतरा! पुलिस का दावा; पहले भी 'धमका' चुके हैं अमृतपाल सिंह

Punjab News: पंजाब पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में कहा कि सांसद अमृतपाल से सीएम भगवंत मान के जीवन को खतरा है। पुलिस ने यह दावा अजनाला पुलिस थाने के बाहर किए गए प्रदर्शन के दौरान दिए गए भाषण के आधार पर किया है।

विज्ञापन
Khadoor Sahib MP Amirt Pal

Punjab Police on Amirt Pal: पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह सीएम भगवंत मान की जान के लिए बड़ा खतरा है। पुलिस ने दावा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश किए हलफनामे में दिए हैं। जिसमें अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर रिकाॅर्ड किए गए कुछ वीडियो क्लिप भी शामिल हैं।

वीडियो क्लिप में खडूर साहिब के सांसद कह रहे हैं कि सीएम जिस तरह काम कर रहे हैं कि उनका वही हश्र होगा जो पूर्व सीएम बेअंत सिंह का हुआ था। बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की अगस्त 1995 में राज्य के सचिवालय के अंदर एक आत्मघाती बम हमले में हत्या कर दी गई थी। उनके पोते रवनीत बिट्ट अभी केंद्र की मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री हैं।

कई दिलावर पैदा हो गए

अमृतपाल को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमने सीएम भगवंत मान को सीएम बेअंत सिंह के रास्ते पर नहीं चलने को चेतावनी दी थी। मगर सीएम मान अभी भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। दिलावर मानव बम बनकर आया और बेअंत सिंह को उड़ा दिया। आज इस भीड़ में कई दिलावर पैदा हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि इन बयानों के जरिए यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए सीएम की हत्या करना वीरतापूर्ण काम था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः क्या होते हैं अंडरवाटर ड्रोन? फ्रांस से मिला तोहफा भारत के दुश्मनों को पानी में भी देगा मुंहतोड़ जवाब

सांसद के सहयोगियों ने कोर्ट में दायर की थी याचिका

पुलिस ने हलफनामे में कहा कि यह वे कानून अपने हाथ में लेते हैं और उन सभी लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं जोकि उनकी विचारधारा से सहमत नहीं है तो यह राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस ये हलफनामा सांसद के दो सहयोगियों सरबजीत सिंह और गुरमीत सिंह की याचिकाओं के संबंध में था। दोनों ने मार्च 2024 में पंजाब पुलिस की एनएसए के तहत की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal के इस्तीफे पर दिल्ली की जनता का राय? देखिए जंतर मंतर से ये स्पेशल रिपोर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola