CM Bhagwant Mann ‘Kheda Vatan Punjab Diwas’: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने आज प्रदेश की जनता को श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी की शुभकामनाएं दी। इसी साथ उन्होंने ‘खेड़ा वतन पंजाब दिवस’ के तीसरे वर्जन के लिए टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया है। बता दें कि राज्य में ‘खेड़ा वतन पंजाब दिवस’ की शुरुआत 29 अगस्त से होगी है।
5 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
‘खेड़ा वतन पंजाब दिवस’ के लोगो और टी-शर्ट लॉन्च के दौरान सीएम मान ने कहा कि इस मेगा खेल आयोजन का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन भी है। सीएम मान ने आगे कहा कि 2 महीने तक चलने वाला खेल का ये महाकुंभ संगरूर के वार हीरोज स्टेडियम से शुरू होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि इस बार करीब 5 लाख खिलाड़ी 37 खेलों के 9 आयु समूहों में पदक के लिए खेल में हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम भगवंत सिंह मान का बड़ा फैसला, किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को दी सरकारी नौकरी
विजेताओं को बांटे जाएंगे 9 करोड़ रुपये
सीएम भगवंत मान ने कहा कि विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार पैरा खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावर लिफ्टिंग को भी ‘खेडा वतन पंजाब दिवस’ में शामिल होंगे। सीएम मान ने कहा कि इन तीनों खेलों में पंजाब के पैरा एथलीट पेरिस पैरालंपिक में भाग ले रहे हैं। सीएम मान ने बताया कि ‘खेडा वतन पंजाब दिवस’ का आयोजन युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है, ताकि वह नशों की बुराई से दूर रहे। इसके दूसरा सीजन साल 2023 में करवाया गया था। इसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये की राशि बांटी गई थी।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines