---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

CM भगवंत मान ने किसानों और मजदूर नेताओं को दिया बैठक का निमंत्रण, चंडीगढ़ में कृषि नीति मोर्चा पर होगी चर्चा

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन को बैठक का निमंत्रण दिया है।

---विज्ञापन---

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन को आज (1 सितंबर 2024) को बैठक के लिए बुलाया है। सीएम मान ने यह बैठक दोनों संगठनों द्वारा मार्च किया करण की घोषणा करने बाद बुलाई है। दरअसल, इन दोनों संगठनों ने राज्य सरकार के सामने मजदूर किसानों की मांगों और पर्यावरण अनुकूल कृषि नीति समेत कई अहम मांगें रखी हैं। इस मांगों के लेकर उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान मार्च किया करण करने की घोषणा की।

---विज्ञापन---

संगठनों ने स्वीकार किया सीएम मान का निमंत्रण

इसके लिए BKU (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां, झंडा सिंह जेठुके और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जोरा सिंह नसराली, महासचिव लछमन सिंह सेवेवाला ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने सीएम मान द्वारा दिए गए बैठक के निमंत्रण स्वीकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों और खेत मजदूरों को 1 सितंबर के दिन अपने परिवार साथ चंडीगढ़ में कृषि नीति मोर्चे में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के राज्यपाल ने सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, मुख्यमंत्री भगवंत मान रहे मौजूद

---विज्ञापन---

कृषि नीति का मसौदा

किसान मजदूर नेताओं ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से लगातार वह पंजाब सरकार को कृषि नीति का मसौदा सौंप रहे है और सरकार से नई कृषि नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कृषि नीति बनाने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने पिछले साल अक्टूबर में कृषि नीति सरकार को सौंपी थी। इसके बादभी सरकार ने किसान विरोधी और किसान हितैषी होने के कारण कोई सार्थक कदम नहीं उठाया।

First published on: Sep 01, 2024 01:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola