अमित पांडेय,
CM Mann Foundation StoneTata Steel Plant, लुधियाना: पंजाब की मान सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने को लेकर हर एक मुमकिन प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सीएम मान ने एक और कदम उठाया है। पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को टाटा ग्रुप की तरफ से देश के दूसरे सबसे बड़े स्टील प्लांट की आधारशिला रखी गई है। इस स्टील प्लांट का शिलान्यास सीएम मान ने अपने हाथों से किया है। अकेले इस स्टील प्लांट से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे।
सीएम मान ने रखा प्लांट का नींव पत्थर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टाटा स्टील के प्लांट का नींव पत्थर रखते हुए कहा कि ये कोई आम नींव पत्थर नहीं बल्कि पंजाब की खुशहाली का नींव पत्थर है। इस दौरान सीएम मान ने बताया कि टाटा स्टील जमशेदपुर के बाद पंजाब के लुधियाना में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगा रही है। ये पंजाब और उसके युवाओं के लिए बड़ी बात है। अकेले इस स्टील प्लांट से सीधे तौर पर 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने प्लांट के लिए अपनी जमीन देने वाले गांव के पंचायतों का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में एक और आतंकी मोड्यूल का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन में तीसरा गिरोह
2500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम ने बताया कि लुधियाना में लगने वाला ये स्टील प्लांट 2600 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इससे कम से कम 2500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगे। सीएम मान ने कहा कि टाटा एक देशभक्त कंपनी है। कंपनी लगातार देश के हितों के लिए काम कर रही है। देश की सेवा के लिए कंपनी सदा तत्पर रहती है। इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि पंजाब के वैली में हीरो कंपनी की तरफ से ई साइकिल, जेके पेपर, ग्रैसिम सहित कई और नामी कंपनियां अपने प्लांट लगा रही है।
इस दौरान सीएम मान ने बताया कि पंजाब में अब तक 57 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines