Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई इंवेस्टमेंट प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत सीएम भगवंत मान ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीएम मान ने कनाडा की फेमस कंपनी नेबुला ग्रुप को पंजाब में निवेश करने लिए प्रोत्साहित किया। सीएम मान ने नेबुला ग्रुप को बताया कि निवेश के लिए पंजाब सबसे राज्य है। क्योंकि पंजाब में उद्योग के अनुकूल सरकार है और निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू है।
नेबुला ग्रुप से सीएम मान की बातचीत
नेबुला ग्रुप के प्रेजिडेंट रमन खटड़ा के साथ बातचीत के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में उद्योग और निवेशकों की सुविधाओं के लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू किया गया है। इसके अलावा दुनिया भर की बड़ी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। सीएम मान ने कहा कि नेबुला ग्रुप कंपनी को भी पंजाब में इंवेस्ट करके बहुत फायदा होगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में औद्योगिक शांति और विकास के लिए उचित माहौल मौजूद है।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान का मिशन रोजगार जारी, अब तक 44974 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
कंपनी दिखाई पंजाब में दिलचस्पी
सीएम मान ने आगे कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि कंपनी ने पंजाब में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जो दोराहा के पास ही स्थित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी ओजोन टेक्नोलॉजी की मदद से जल्द ही खराब होने वाली और ताजा वस्तुओं की शेल्फ लाइफ बढ़ाकर उनका निर्यात करेगी। सीएम मान ने कहा कि मार्कफेड और पंजाब एग्रो के साथ जुड़ कर किसानों को बड़े लेवल पर लाभ पहुंचा सकते हैं। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines