पंजाब सीएम भगवंत मान का डीपफेक और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में कोर्ट ने आदेश जारी किया है. पंजाब पुलिस साइबर सेल ने कनाडा निवासी जगमन समरा के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़े छेड़छाड़ किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर शेयर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया कि वीडियो को हटाने का आदेश दिया गया है और इसे शेयर करने वालों को चेतावनी दी गई है.
इस मामले में अब मोहाली कोर्ट ने नया आदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की डीपफेक से बनी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले सभी अकाउंट्स पर कार्रवाई के आदेश जारी किया गया है. कोर्ट ने फेसबुक, X, यूट्यूब, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम को निर्देश दिए कि इन अकाउंट्स से पोस्ट की गई वीडियो को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए.
इसके साथ ही कोर्ट ने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को आदेश दिया कि साइबर क्राइम विभाग द्वारा जानकारी दिए जाने पर ऐसे सभी मिलते-जुलते आपत्तिजनक पोस्ट तुरंत हटाए और ब्लॉक करें. गूगल को भी निर्देश दिए गए कि ऐसा कंटेंट सर्च रिजल्ट में न दिखे. कोर्ट ने इस मामले में 10 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश भी दिए.
बता दें कि इस वीडियो को लेकर विवाद तब और बड़ा हो गया, जब बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि इस फर्जी वीडियो के प्रसार के पीछे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का हाथ है. कथित तौर पर वीडियो को समरा द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया था और दावा किया गया था कि जो भी यह साबित कर देगा कि ये वीडियो एआई द्वारा निर्मित हैं, उसे 5 करोड़ रुपये का नकद इनाम मिलेगा.
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines