PM Shri School Scheme In Punjab: पंजाब के 233 स्कूल पीएम श्री स्कूल योजना से जुड़ने वाले हैं। दरअसल, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत स्कूलों को आधुनिक और स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा सुविधाएं देने के लिए यह पहल शुरू की है। इसके लिए स्कूलों को फंड्स भी जारी किए जा चुके हैं और शिक्षा विभाग ने स्कूलों को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
स्कूलों में मिलेंगी यह सुविधाएं
पीएम श्री स्कूल योजना से स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, साइंस लैब, लाइब्रेरी, ई-लर्निंग, डिजिटल लैब, इंटरनेट की कनेक्टिविटी स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे स्टूडेंट्स मॉडर्न तरीके से शिक्षा ले पाएं।
सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए ही नहीं बल्कि टीचर्स भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि वह स्टूडेंट्स को नई तकनीक के साथ उन्हें पढ़ा सकें। इसके साथ ही स्कूलों में सोलर पैनल, रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसी पहल को बढ़ाया जाएगा ताकि पर्यावरण को भी अनुकूल बनाया जा सके।
14,500 स्कूलों को किया जाएगा विकसित
प्रधानमंत्री की इस पहल में देशभर के 14,500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। जिसमें से 233 पंजाब के स्कूल हैं। इसके लिए पंजाब को 500 करोड़ रुपए का फंड भी जारी किया जा चुका है। इस फंड के तहत ही पंजाब के स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
पंजाब में हैं 18 हजार से अधिक स्कूल
पंजाब में कुल 18 हजार से अधिक स्कूलों में तीस लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, पंजाब सरकार की तरफ से 100 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में इस साल के लिए 100 करोड़ का बजट रखा हुआ है।
वहीं, अब जल्दी ही पंजाब सरकार की योजना स्कूल ऑफ हैप्पीनेस स्थापित करने की है। इसके लिए 72 स्कूलों के पहले बैच को फिनलैंड से ट्रेनिंग दिलाई गई है। वहीं, रूपनगर स्कूल से प्रोजेक्ट का आगाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ को लेकर पंजाब-हरियाणा में फिर छिड़ी रार, जानें 300 गांवों से जुड़ा ये पूरा विवाद
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines