Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन प्रदेश के राज्य के सभी नगर निगमों के आयुक्त और दिल्ली के अपने समकक्ष के साथ बैठक की। यह बैठक शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के साथ राज्य सरकार के ज्ञान शेयर करने के समझौते के तहत आयोजित किया गया था। इसमें उन्होंने पंजाब के निगम शहरों को नया रूप देने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में सीएम मान ने बताया कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य राज्य के नगर निगम कस्बों में चल रहे विकास को रफ्तार देना है।
शहरी विकास को बढ़ावा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि शहर के निवासियों को दिल्ली की तर्ज पर मॉर्डन नागरिक सुविधाएं मिलें। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही इस पर काम कर रही है। सरकार इस काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में AAP सरकार ने लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ शहरों के व्यापक विकास का एक नया मानदंड स्थापित किया है। पंजाब सरकार भी इन्हीं के तर्ज पर शहरों में बड़े पैमाने पर विकास करने का इरादा रखती है, जिसके लिए दिल्ली सरकार की स्पेसलिटी का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह रिकॉर्ड में है कि अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में AAP सरकार ने शहरी विकास और योजना के सेक्टर में शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Mid Day Meal कर्मियों को मिलेगा मुफ्त बीमा, पंजाब के वित्त मंत्री ने की घोषणा
दिल्ली मॉडल वाला शहरी विकास
सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली मॉडल शहरी विकास के मामले में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है, इसलिए पंजाब को इससे बहुत लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शहरों की सफाई, पीने योग्य पानी की आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों के साथ-साथ शहरों का समग्र विकास राज्य सरकार का मुख्य क्षेत्र है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति की पहचान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है। इसमें गड्ढे, टूटी हुई जगहें, दरारें और बाकी बातों की जानकारी शामिल हैं। इसी तरह शहरों की सभी सड़कों पर डार्क स्पॉट की पहचान करने और लाइटें ठीक करवाने के लिए एआई का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines