Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे और आखिरी दिन की कार्यवाही खत्म हो गई हैं। इस दौरान कई बिलों को पास किया गया। पंजाब विधानसभा सदन में ‘पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज बिल-2024’ पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस दौरान सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली बार से इस साल जीएसटी में बहुत ज्यादा बढोतरी हुई है। इन बिलों में पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल और पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल समेत 4 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
फायर ब्रिगेड में महिलाओं को नौकरी
सीएम मान ने कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग के नियमों को आसान बना रहे हैं और शारीरिक परीक्षण भी लड़कियों के हिसाब से कराए जा रहे हैं। पंजाब पहला राज्य होगा, जिसने अपनी बेटियों और बहनों को फायर ब्रिगेड में नौकरी दी है। इस पर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। महिलाओं की भर्ती के लिए रुल्स बदल रहे हैं। 60 की जगह 40 किलो वजन उठाने का टेस्ट होगा। देश के किसी भी राज्य में फायर बिर्गेड में महिलाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी और इमरजेंसी को लेकर बहुत पुराने नियमों का पालन किया जा रहा है और गाड़ियां भी वैसी ही हैं, जो मौके पर नहीं पहुंच पातीं और अगर पहुंच भी जाएं तो आग नहीं बुझातीं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमने फायर ब्रिगेड विभाग को नई तकनीक वाली गाड़ियां दी हैं। इसके अलावा छोटे शहरों के लिए छोटे वाहन मुहैया कराए गए हैं।
सर्वसम्मति से पंचयात चुनने पर मिलेगा लाखों का ईनाम
इस दौरान सीएम मान कहा कि पंचायती चुनाव जल्द ही होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसी राजनीतिक पार्टी चिन्ह पर नहीं होगें। सरपंच गांवों का होगा, किसी पार्टी का नहीं। कार्पोरेशन और जिला परिषद का चुनाव भी जल्द होगा। पंचायच राज संशोधन बिल आज विधानसभा में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। उन्होंने कहा जो गांव सर्वसम्मति से पंचयात चुनेंगे, उसे 5 लाख रुपए का ईनाम मिलेगा। इसके साथ ही उस गांव में स्टेडियम, स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इसका कारण यह है कि चुनाव के दौरान गांव में झगड़े नहीं होते। अगर कोई व्यक्ति किसी पार्टी से जुड़ा है और उसके बारे में लोगों को बताना चाहता है तो उसके पोस्टर पर स्थानीय चुनाव चिह्न ही होगा, लेकिन वह पोस्टर पर पार्टी के बड़े नेताओं की तस्वीरें लगा सकता है। जो गांव पूरी पंचायत पूरी कर लेंगे उन्हें 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की बुनियाद हैं, पंचायत अच्छी हो तो पूरा गांव आगे बढ़ता है।
खेती पॉलिसी
सीएम मान ने कहा कि अगर एक ही फसल को लगाने के 4-4 तरीके होते हैं और अगर दुनिया इतनी अपडेट हो गई है तो सरकारों को भी अपडेट होना पड़ेगा। लोग सरकारी बसों, अस्पतालों में जाना अच्छा नहीं समझते, लोग सिर्फ सरकारी नौकरी चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि नीति पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमला भी किया। उन्होंहने कहा कि स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत किए बिना ही कृषि कानून बनाएं थे। एक साल बाद 3 काले कानून वापस लेने पड़े।
इंडस्ट्रियल एडवाइजरी कमिशन
सीएम मान ने आगे कहा कि हम ‘इंडस्ट्रियल एडवाइजरी कमिशन’ बना रहे हैं और इसके अध्यक्ष को कैबिनेट रैंक भी दिया जाएगा। उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हमारी सरकार की नीतियां अच्छी हैं और हम सारी नीतियां जनता से पूछकर बनाते हैं। सीएम मान ने कहा कि जल्द ही बोर्ड बनाई जाएगी। सभी माहिर लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लोग रहेंगे।
बेअबदी पर बोले मुख्यमंत्री मान
सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बेअदबी मामले में पंजाब सरकार गंभीर है। मजबूती के साथ पैरवी कर रहे हैं, मामले में कुथछ नए इनपुट मिलें हैं.. दोषियों को सजा दिलवा कर रहेंगे। अदालत में मामले को मजबूती से पेश करेंगे।
ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में पहुंचे स्कूल के छात्र, सदन में देखी सत्र की कार्यवाही, स्पीकर से की काफी बातें
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
4 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines