CM Mann Foundation Stone Cattle Feed Plant, चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार तेजी से काम कर रही है। राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बहुत ही जल्द ही हॉलैंड आधारित कंपनी का प्लांट स्थापित किया जाएगा। 138 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्थापित होने वाले कैटल फीड प्लांट की नींव का पहला पत्थर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 1 अक्तूबर रखेंगे।
सीएम और राजदूत मुलाकात
इस बात ऐलान मुख्यमंत्री मान और नीदरलैंड के राजदूत मैरीसा गेराड्ज़ की मुलाकात के बाद किया गया। बता दें कि, शनिवार को मुख्यमंत्री अवास पर सीएम मान और मैरीसा गेराड्ज़ ने एक मीटिंग की थी। जहां दोनों के बीच काफी देर तक विचार-विमर्श हुआ, जिसके बाद इस बात की घोषणा की गई।
यह भी पढे़ं: पंजाब सरकार 50 फीसदी सब्सिडी पर मुहैया कराएगी गेहूं का बीज; कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया ऐलान
पंजाब में निवेश
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में निवेश करके नीदरलैंड के उद्यमियों को भी बहुत फ़ायदा होगा। पंजाब एक औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेज़ी से उभर रहा है। सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब में आपसी-भाईचारे, औद्योगिक शांति और औद्योगिक विकास के लिए काफी बेहतरीन माहौल है। इसके अलावा उद्योग के सर्वांगीण विकास, खुशहाली और तरक्की को बढ़ावा दे रहा है। इस प्लांट के स्थापित होने से राज्य में कई नए रोजगार पैदा होंगे।
पंजाब में व्यापार का अनुकूल माहौल
वहीं, नीदरलैंड के राजदूत मैरीसा गेराड्ज़ ने कहा कि वह अपने उद्योगपतियों को पंजाब में अपनी कंपनियों के कारोबार को फैलाने के लिए शानदार बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधनों और बेहतरीन औद्योगिक और काम-काज सभ्याचार से भरपूर अनुकूल माहौल का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines