Punjab New IT Policy: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री (Minister of Industry and Commerce) तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के इंडस्ट्रीज की तरक्की के लिए पंजाब सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इंडस्ट्रीज-हितैषी नीतियों के कारण पंजाब का इंडस्ट्रियल एरिया जल्द ही दोगुनी-चौगुनी तरक्की करेगा और सफलता के नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के इंडस्ट्रीज की प्रगति के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पंजाब में करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश
पंजाब यूनिवर्सिटी में विश्व पंजाबी संस्था के प्रमुख विक्रमजीत सिंह साहनी,राज्यसभा सदस्य द्वारा आयोजित पंजाब का इंडस्ट्री विकास के विचार कार्यक्रम में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्रियल पॉलिसी को समय के अनुसार अपडेट किया जाएगा ताकि राज्य के इंडस्ट्रियल विकास को और गति मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई सालों में पंजाब में 86 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया है और इसे और आगे बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
आईटी पेशेवरों को नौकरी के अवसर
उन्होंने कहा कि पंजाब की नई आईटी (Information Technology) नीति को जल्द लागू करने की योजना है, जिसके तहत मोहाली उत्तर भारत का नया आईटी हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के लागू होने के बाद करीब 55 हजार आईटी पेशेवरों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब, विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई गई है।
5 शहरों को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव
सौंद ने कहा कि पंजाब को राष्ट्रीय इंडस्ट्रियल नक्शे में अग्रणी बनाने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की मांग और सुझाव के बाद राज्य के फोकल पॉइंट्स को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम चल रहा है। पहली स्टेज में 5 शहरों के फोकल पॉइंट्स को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने “इन्वेस्ट पंजाब” पोर्टल की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस पर लगभग 58 हजार छोटे और मध्यम इंडस्ट्रीज़ ने पंजीकरण कराया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां नए इंडस्ट्रीज़ की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा इंडस्ट्रीज़ को बेहतर सुविधाएं और सहयोग देकर प्रगति के नए द्वार खोले जा रहे हैं।
इस अवसर पर सौंद ने पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की योजना पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सौंद, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग के भी मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों और स्थानों को भी पर्यटन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने खेती आधारित उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करने की योजनाओं संबंधी भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
एक सूझवान श्रोता द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद बुडा नाला की सफाई के बारे में बताते हुए सौंद ने कहा कि लुधियाना के बुडा नाला की सफाई योजना संबंधी काया कल्प की योजना अंतिम चरण में है और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
इससे पहले स्कूल शिक्षा,तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण और सूचना और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी शिक्षा में नए कोर्स लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निपुण श्रमिकों को प्रमाण पत्र देने के उद्देश्य से बहुत सारे कोर्स इस समय पंजाब में चल रहे हैं।
पंजाब की तरक्की के बिना भारत की उन्नति संभव नहीं
उन्होंने पंजाब विजन 2047 का खाका तैयार करने के लिए राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। उन्होंने पंजाब की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब की तरक्की के बिना इंडिया की प्रगति संभव नहीं है।
बैंस ने कहा कि मिल बैठ कर और विचार चर्चा द्वारा ही कमियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने समस्त उद्योग पतियों को अनंदपुर साहब हल्के में नए उद्योग स्थापित करने का आहवान भी किया और खुद पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें- पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने में जुटे स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines