Governor Gulab Chand Kataria: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ के लॉन में विशिष्ट आमंत्रितों के लिए वार्षिक ‘एट होम’ रिसेप्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ हुई। राज्यपाल का पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब राजभवन में अलग-अलग क्षेत्रों से आमंत्रित अतिथि एकत्रित हुए, जिसे भव्य रूप से सजाया गया था। राज्यपाल ने उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया तथा उनके साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
चंडीगढ़ के पंजाब राजभवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) के कलाकारों द्वारा एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उत्तर क्षेत्र के कलाकारों को बढ़ावा देने की इस पहल को दर्शकों ने खूब सराहा। रिसेप्शन की एक और खासियत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की मौजूदगी भी रही।
एट होम समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन, पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पंजाब के मुख्यमंत्री के एसीएस वीके सिंह, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के शिव प्रसाद, यूटी के सलाहकार राजीव वर्मा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, यूटी के डीजीपी सुरेंद्र यादव, हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, भारत सरकार, पूर्व सांसद किरण खेर, सशस्त्र बलों के अधिकारी, कुलपति, अलग-अलग बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, डॉक्टर, पत्रकार, उद्योगपति, पंजाब और चंडीगढ़ के नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, इन 4 जिलों के DC का तबादला
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines