Reshuffled IAS Officers In Punjab: पंजाब सरकार ने 4 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसकी लिस्ट भी सामने आ गई है। जिसमें मोगा और गुरदासपुर के डीसी समेत 2 अन्य अफसरों को ट्रांसफर किया गया है। मोगा के डीसी कुलवंत सिंह को मानसा का ट्रांसफर किया गया है। वहीं, गुरदासपुर के डीसी विशेष सारंगल को मोगा भेजा गया है। उमा शंकर गुप्ता को गुरदासपुर का डीसी बनाया गया है। जबकि राजेश त्रिपाठी को मुक्तसर साहिब का डीसी बनाया गया है।
पंजाब सरकार ने चार जिलों के डिप्टी कमिश्रर (DC) का तबादला किया है। इनमें IAS अधिकारी कुलवंत सिंह को DC मानसा, विशेष सारंगल को DC मोगा, उमा शंकर गुप्ता को DC गुरदासपुर और राजेश त्रिपाठी को DC मुक्तसर साहिब नियुक्त किया गया है। सरकार की तरफ से जिन चार जिलों के डीसी बदले हैं। उनमें से दो जिलों में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। इनमें गुरदासपुर जिले की डेरा बाबा नानक विधानसभा और श्री मुक्तसर साहिब जिले की गिदड़बाहा सीट शामिल हैं। इन दोनों सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। वहीं, उनकी तरफ से विधायक पद से इस्तीफा दिया जा चुका है।
दो अगस्त को 24 आईपीएस अधिकारी बदले
पंजाब सरकार ने दो अगसत को 24 आईपीएस अधिकारियों और 4 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस दौरान सड़क सुरक्षा फाेर्स समेत 15 जिलों के SSP भी बदले गए हैं । इस दौरान आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार गर्ग को AIG इंटेलिजेंस पंजाब लगाया गया।
अमनीत कौंडल SSP बठिंडा, वरुण शर्मा को AIG प्रोविजनिंग पंजाब के साथ ही सड़क सुरक्षा फाेर्स के SSP जिम्मेदारी दी गई है।, दीपक पारीक SSP मोहाली, भागीरथ SSP मानसा, गौरव तूरा SSP तरनतारन, अंकुर गुप्ता SSP मोगा, सोहेल कासिम SSP बटाला, प्रज्ञा जैन SSP फरीदकोट, तुषार गुप्ता SSP मुक्तसर साहिब।PPS अधिकारी गगन अजीत सिंह को SSP मालेरकोटला, दलजिंदर सिंह को SSP पकानकोट, हरकमलप्रीत SSP जालंधर ग्रामीण, वरिंदर पाल सिंह SSP फाजिल्का, नानक सिंह SSP पटियाला, अश्विनी गोट्याल AIG एचआरडी के अलावा SSP खन्ना की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दर्पण आहुल वालिया स्टाफ अफसर डीजीपी पंजाब, सिमरत कौर AIG सीआईआई पटियाला, AIG एचआरडी पंजाब लगाया गया।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला- मोहाली में 100 एकड़ में बनेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स हब
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines