Punjab Cabinet Meeting Decision: पंजाब सरकार की आज डेढ़ घंटे चली कैबिनेट मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में सरकार की तरफ से जो फैसले लिए गए उस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जानकारी दी। सरकार पिछड़े वर्ग के लिए वेस्टिंग ऑफ प्रॉपर्टी राइट्स 2023 लेकर आई है। जिससे 11 हजार 231 लोगों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही पंजाब सरकार वर्ल्ड बैंक से 200 करोड़ रुपए का लोन लेगी।
वर्ल्ड बैंक से लोन लेगी पंजाब सरकार
मंत्री अमन अरोड़ा ने आगे बताया कि डैम्स की सेफ्टी और साफ सफाई को लेकर भी सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसे लेकर राज्य सरकार ने 281 करोड़ रुपए का प्रपोजल बनाया है। करीब 200 करोड़ रुपए सरकार वर्ल्ड बैंक से लोन के रूप में लिए जाएंगे। साथ ही इस अमाउंट में 30 प्रतिशत पैसा सरकार अपनी ओर से डालेगी।
वेस्टिंग ऑफ प्रॉपर्टी राइट्स लाई सरकार
मंत्री अमन अरोड़ा ने आगे बताया कि पुराने समय में कुछ ऐसे पिछड़े वर्ग के लोग थे, जोकि लोगों और किसानों के घरों में काम करते थे। जिनके नाम लोगों ने सुने तक नहीं होंगे। उनकी भलाई के लिए वेस्टिंग ऑफ प्रॉपटी राइट्स 2023 सरकार लेकर आई है। जिसमें उनके पास आज तक किसी प्रकार के मालिकाना राइट्स नहीं थे। जिन्हें सरकार ने मालिकाना हक देने का ऐलान किया है। इससे करीब 11 हजार 231 लोगों को फायदा होगा।
कारोबारियों को दी बड़ी राहत
उन्होंने आगे बताया कि पर्यावरण फीस क्लियर करवाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके समाधान के लिए सरकार ने 7 स्लैब बना दी है। जिसमें जैसे कि जो भी व्यक्ति राज्य में 5 करोड़ रुपए तक की इनवेस्टेमेंट करता है, उसे पहले 50 हजार देना होता था, अब वह सिर्फ 25 हजार ही देगा। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति बड़े पैमाने पर इनवेस्टमेंट करता है तो उसमें भी कारोबारियों को राहत दी गई है।
जालंधर में होनी थी पहले मीटिंग
आपको बता दें, पंजाब सरकार की कैबिनेट की यह मीटिंग पहले जालंधर के पीएपी में होनी थी। पर आखिरी समय पर मीटिंग की जगह बदल दी गई और इसे चंडीगढ़ में शिफ्ट कर दिया गया। कैबिनेट मंत्रियों की मीटिंग सीएम आवास पर हुई। जहां नए मंत्री भी इस मीटिंग में पहुंचे।
ये भी पढ़ें- जालंधर नहीं चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
19 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines