पंजाब CM भगवंत मान ने दी 13400 किमी लिंक रोड निर्माण को मंजूरी, मिलेगी अर्थव्यवस्था को मजबूती

Link Road Projects In Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिंक रोड निर्माण को काफी अहम बताया है। इस संबंध में सीएम मान ने अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

cm mann meeting news

cm mann meeting news

Link Road Projects In Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। प्रदेश में विकास के साथ-साथ जनता की सुरक्षा को लेकर भी पंजाब सरकार हमेशा तैयार रहती है। इसी के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

मान सरकार ने अधिकारियों को 2436.49 करोड़ रुपए की लागत से 13400 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना चाहिए ताकि आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इनके बनने से गांवों के लोगों को खेती, किसानी करने और बाजार हाट में अपने उत्पादों को ले जाने में सुविधा होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लिंक सड़कें आम लोगों की सुविधा के लिए काफी अहम होती हैं। इन लिंक सड़कों के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की जाती है। इसके साथ-साथ लोगों के आने-जाने में मददगार होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लिंक सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी। ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 6 साल गुजर जाने के बाद भी इनमें से कई सड़कों की अनदेखी की गई।

विज्ञापन

जमीनी स्तर पर सर्वे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके निर्माण के लिए जमीनी स्तर पर सर्वे (Ground Level Survey) किया चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इन ग्रामीण लिंक सड़कों को चौड़ा, मजबूत और उन्नत करके सड़कों के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने का फैसला लिया है।

भगवंत सिंह मान ने पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को इस परियोजना को आवंटित करते समय इसकी गुणवत्ता के साथ-साथ आवंटित किए गए हर एक पैसे का सही ढंग से इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन

हाई क्वालिटी वाले कार्य हों

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण सड़कों पर हाई क्वालिटी वाले कार्यों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा संसाधनों का अच्छा इस्तेमाल करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तकनीक से लोगों का पैसा बचेगा और साथ ही सड़कों के निर्माण कार्यों में क्रांति आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ