Chandigarh School Holidays Extended: पंजाब और हरियाणा की राजधानी की चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने मौमस का हाल देखते हुए एक फैसला लिया है। दरअसल, विभाग ने ठंड का कहर देखते हुए 8वी क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद करके ऑनलाइन क्लास के जरिए उनकी पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही विभाग ने स्कूलों का समय भी बदल दिया है। सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद ऑनलाइन क्लास अरेंज करने के लिए कहा गया है। विभाग ने 11 जनवरी तक इसी तरह स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।
9.30 – 3.30 तक होगी स्कूल की टाइमिंग
इसके अलावा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल 9.30 बजे के बाद ही खोलने और 3.30 बजे से पहले छुट्टी करने को कहा गया है। ये आदेश डायरेक्टर स्कूल शिक्षा हरसुहिन्दर पाल सिंह बराड़ द्वारा जारी किया गया है। चंडीगढ़ में ठंड लगातार बढ़ रही है और पिछले कई दिनों से कोहरा भी गिर रहा है, जिसके चलते यूटी के शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के छात्र अब घर बैठे कर सकेंगे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन; सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 5 जनवरी की दोपहर से शहर में मौसम फिर बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 जनवरी की दोपहर से 6 जनवरी की दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। सिटी ब्यूटीफुल में शुक्रवार रात से ही घना कोहरा गिरना शुरू हो गया, जो आज सुबह 10-11 बजे तक जारी रहा। इसके बाद धूप खिलने से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत महसूस हुई।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
15 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
21 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines