CM Bhagwant Mann Met Manish Sisodia: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जनहित के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। दोनों नेताओं के बीच हरियाणा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष सिसोदिया करीब डेढ़ साल तानाशाही के शिकार हुए, लेकिन अंततः सच्चाई की ही जीत होती है। मनीष सिसोदिया एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री थे, लेकिन उन्हें डेढ़ साल तक तानाशाही का शिकार होना पड़ा।
मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक क्रांतिकारी शिक्षा मंत्री थे। उनके खिलाफ जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिला, फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। हम उनकी तंदुरुस्ती की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही दिल्ली के बच्चों के भविष्य के लिए फिर से अपने काम पर लगेंगे।
जल्द आएंगे अरविंद केजरीवाल भी बाहर
शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भी था। इसलिए मान ने सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे। जांच एजेंसियों के पास केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि किसी भी तरह उन्हें जेल में रखा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे नेताओं को जेल में रखकर पार्टी तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह हमारी एकता को नहीं तोड़ पाए। हमारे सभी नेता एकजुट रहें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहें। उन्होंने पार्टी के खिलाफ अफवाह फैलाया और झूठा प्रचार भी किया कि शायद अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया का नाम ले लें या सिसोदिया केजरीवाल का, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आम आदमी पार्टी में एक दूसरे को नीचे दिखाने वाला कल्चर नहीं है। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं।
देश की राजनीति का भविष्य है ‘आप’- सीएम मान
मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया के आने के बाद पार्टी और मजबूत होगी। अब वह खुद भी मानसिक तौर पर मजबूत होकर निकले हैं। अरविंद केजरीवाल भी ऐसे ही मजबूत होकर निकलेंगे। देश की राजनीति का भविष्य आम आदमी पार्टी ही है। पंजाब और दिल्ली में जिस ईमानदारी और शिद्दत के साथ हमने काम किया है, पूरे देश के लोग उसकी सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘सैनिकों, शहीदों के परिवारों के लिए लगातार काम कर रही है मान सरकार’, बोलें पंजाब के कैबिनेट मंत्री
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
20 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
23 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines