---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड अटैक: निशाने पर थे ये शख्स, आतंकवाद से जुड़े मामलों की कर चुके हैं जांच

Chandigarh Hand Grenade Attack: हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के पॉश इलाके में एक घर के ऊपर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है। इस हमले में खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पसिया का होने का दावा किया जा रहा है।

Chandigarh Hand Grenade Attack: चंडीगढ़ के सेक्टर 10 की एक कोठी में हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। उस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पसिया ने ले ली है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमले के बाद टूटे शीशे देखे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

इस हमले को लेकर कहा जा रहा है कि हमलावरों के निशाने पर पंजाब के रिटायर SP थे। वो आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच कर चुके हैं। साल 2023 में भी पूर्व एसपी पर अटैक करने का प्लान बनाया गाया है। जिसके लिए कोठी की रेकी भी की गई थी।

---विज्ञापन---

किसने किया हमला?

इस हमले में एजेंसियों को इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और USA से  खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया ने हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर ISI के इशारे पर पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली, पाकिस्तान में बैठे रिंदा और USA में बैठे हैप्पी पचिया ने चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड अटैक को अपने लोकल स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिया है।

---विज्ञापन---

पुलिस के पास 2023 की FIR की कॉपी मौजूद है, जिसमें साफ लिखा है की USA में मौजूद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया ने पूर्व एसपी की हत्या की प्लानिंग की थी। साल 2023 में इस खुलासे के बाद पूर्व SP ने चंडीगढ़ के इस घर को छोड़ दिया था।

Chandigarh Hand Grenade Attack

---विज्ञापन---

शूटर्स और उनके हैंडलर्स को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पूर्व एसपी साल 2023 में ही अपनी ये कोठी छोड़ दी थी। हमलावरों को यही जानकारी थी कि इस कोठी में अब भी पूर्व एसपी रह रहे हैं। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के अलावा सेंट्रल एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

First published on: Sep 12, 2024 01:59 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola