Chandigarh Mayor Manoj Sonkar may resign: चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार को सुबह से ही उनके इस्तीफा देने अटकलें तेज थीं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मनोज से रिजाइन करने को कहा गया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली करने के आरोप संबंधी मामले में सुनवाई है, इससे पहले मनोज ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
7वीं तक पढ़ाई की, शराब के कारोबार से हैं जुड़े
आप नेता कुलदीप ने मेयर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामला दायर किया है। मनोज कुमार सोनकर 39 साल के हैं और वह शराब का कारोबार करते हैं। उन्होंने सातवीं तक पढ़ाई की है। मनोज सोनकर चंडीगढ़ से बीजेपी के पार्षद हैं। उनके पास कुल 19 लाख की संपत्ति है, इसमें चल-अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं। वह अनुसूचित जाति (एससी) से आते हैं। उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
आप के एक पार्षद को बनाया जा सकता है मेयर
जानकारी के अनुसार इस समय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 35 पार्षद हैं। रविवार दोपहर सभी पार्षदों की मीटिंग हुई है। कहा जा रहा है कि आप के एक पार्षद को मेयर बनाने का ऑफर दिया जा रहा है। बाकी आप के दो अन्य पार्षद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ने मामले में ठीक से मेयर चुनाव नहीं करवाने पर नाराजगी जाहिर की थी।
अनिल मसीह को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होना है
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दिन की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसमें मनोनीत पार्षद अनिल मसीह पर कथित रूप से वोटों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में 19 फरवरी को अनील मसीह को व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट में पेश होना है। इससे पहले बीजेपी मसीह को बीजेपी माइनॉरिटी विंग के जनरल सेक्रेटरी पद से हटा चुकी है।
ये भी पढ़ें: चिनूक हेलिकॉप्टर की क्या हैं खासियत, पंजाब में करनी पड़ी जिसकी खेत में लैंडिंग
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
8 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
11 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
12 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
14 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
14 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines