Chandigarh Mayor Election Postponed Case : चंडीगढ़ में मेयर चुनाव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर चुनाव 18 जनवरी को होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होने की वजह से यह टल गया। इसके बाद 6 फरवरी को चुनाव की नई तारीख सामने आई। चुनाव में देरी का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। HC ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को कहा कि मेयर चुनाव 26 जनवरी से पहले संपन्न हो जाना चाहिए, नहीं तो अदालत इसे लेकर कोई जरूरी आदेश जारी कर सकती है। HC ने यह भी कहा कि देरी से चुनाव स्वीकार नहीं है। इसे लेकर उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम प्रशासन को नोटिस जारी किया और 23 जनवरी तक जवाब तलब किया।
यह भी पढ़ें : Delhi Mayor Election: लगातार दूसरी बार मेयर बनीं AAP प्रत्याशी
कानून व्यवस्था की वजह से चुनाव टालने का औचित्य नहीं
HC ने सुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था का हवाला देकर चुनाव टालने पर प्रशासन को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी दलील का कोई औचित्य नहीं है। मेयर पद के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने हाई कोर्ट में मेयर चुनाव टलने के खिलाफ याचिका दाखिल कर तय समय से पहले इलेक्शन कराने की मांग की है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पहले भी HC में दाखिल हुई थीं याचिकाएं
आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर यह कोई पहला मामला हाई कोर्ट नहीं पहुंचा है, बल्कि इससे पहले भी चुनाव को लेकर याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। सबसे पहले कांग्रेस के एक पार्षद को हाउस अरेस्ट से छुड़ाने के लिए रिट दायर की गई थी, लेकिन HC ने रिट खारिज कर दी थी। उसके बाद कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में चुनाव कराने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई, लेकिन HC ने इसे मानने से इनकार कर दिया और वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया।
मेयर चुनाव के लिए 6 फरवरी की तारीख ठीक है
चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर एडवोकेट चेतन मित्तल ने कहा कि उम्मीदवार कुलदीप सिंह ने मेयर चुनाव की नई तारीख को चुनौती दी है। उनका तर्क यह था कि एक बार आदेश पास हो जाने के बाद डीसी सिर्फ बैठक में ही चुनाव स्थगित कर सकते हैं, अन्यथा नहीं। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना है कि कारण चाहे जो भी हों, नई तारीख यानी 6 फरवरी बहुत दूर है। हम कोर्ट को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, इसलिए मेयर चुनाव के लिए 6 फरवरी की तारीख उपयुक्त है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
10 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
17 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines