चंडीगढ़ मेयर पोस्ट पर BJP का कब्जा, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस की जीत

BJP Wins Chandigarh Mayor Post: बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में आप और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। आप उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिले। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर पोस्ट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

BJP Wins Chandigarh Mayor Post

Harpreet Kaur Babla

Chandigarh Mayor Election 2025: बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। यहां कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर को 19 वोट मिले। वहीं आप पार्टी की उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिले। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस की जसबीर बंटी को 19 वोट मिले। जबकि भाजपा की विमला दुबे को 17 वोट मिले।

विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 35 है। निगम के 35 पार्षदों के साथ-साथ सांसद भी मेयर चुनाव के लिए वोट करते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर 36 वोट हैं। वहीं बात करें नंबर गेम की तो बीजेपी 16 पार्षदों के साथ सदन की सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं आप पार्टी के पास 13 पार्षद है जबकि कांग्रेस 6 पार्षदों के साथ तीसरे नंबर पर है। बीजेपी की यह जीत हर किसी के लिए चौंकाने वाली है क्योंकि सांसद के वोट और आप-कांग्रेस के वोट को मिला दिया जाए तो आंकड़ा 20 हो जाता है। वहीं बीजेपी के पास केवल 16 वोट है। ऐसे में 3 पार्षदों ने क्राॅस वोटिंग की है।

विज्ञापन

रिसाॅर्ट में ठहराया फिर भी नहीं टाल पाए हार

गौरतलब है कि आप और कांग्रेस ने क्राॅस वोटिंग रोकने के लिए अपने पार्षदों को रिसाॅर्ट में ठहराया था। आप के पार्षद पंजाब पुलिस की निगरानी में थे, जबकि कांग्रेस के पार्षदों पर पार्टी के नेता ही नजर बनाए हुए थे। वहीं इस बार मतदान के लिए गुप्त मतदान प्रणाली काम में ली गई है। ऐसे में आप और कांग्रेस के लिए बागियों का पता लगा पाना इतना आसान भी नहीं है।

विज्ञापन

मेयर चुनाव के लिए पहला वोट चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने डाला। इसके बाद पार्षदों ने वोटिंग की। बता दें कि इस बार का चुनाव सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त स्वतंत्र पर्यवेक्षक पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जयश्री ठाकुर की निगरानी में हुए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ