13 साल के बच्चे की शर्मनाक करतूत, क्लास की लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दिए

Chandigarh Crime: चंदीगढ़ में अपनी ही क्लास की स्टूडेंट्स की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक 13 साल के स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Chandigarh Crime, Crime News, Hindi News, Student Photos Viral News, Chandigarh News
विज्ञापन

Chandigarh Minor Student Made Objectionable Photos of Class Girls and Viral: चंडीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर अपनी ही क्लास की स्टूडेंट्स की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक 13 साल के स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र को सेक्टर-11 थाना पुलिस जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह सेक्टर-25 भेज दिया गया है।

आपत्तिजनक फोटोज किया गया था अपलोड

बता दें कि एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड होने का मामला सामने आया था, जिसे लेकर कुछ दिन पहले स्कूल की कुछ स्टूडेंट्स के पेरेंट्स ने पुलिस को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट से उनकी बच्चियों की फोटो डाउनलोड कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के द्वारा फोटो को उन बच्चियों की आपत्तिजनक फोटोज बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन

बच्चे के पास से मोबाइल किया गया बरामद

इस घटना को लेकर पहले तो पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने 13 साल के बच्चे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे के पास से वह मोबाइल भी बरामद लिया है, जिससे उसने ये छेड़छाड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने यह सोशल मीडिया अकाउंट ही डिलीट कर दिया है, जिस पर स्टूडेंट्स की फोटो डाली गई थी।

SSP यूटी कंवरदीप कौर ने बताया कि हमने इस मामले में 13 साल के बच्चे को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी ही क्लास की स्टूडेंट्स की तस्वीरें वायरल की थीं। इसके बाद उसका सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया है, साथ ही मोबाइल को फोरेंसिक जांच और पुराना डाटा रिकवर करने के लिए सीएफएसएल लैब भेजा गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ