BSP Candidate Injured : देश में लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम दौरा पर चल रहा है। छह चरणों का मतदान संपन्न हो गया है, जबकि अंतिम चरण के लिए 1 जून को वोट पड़ेगा। नेता लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार हादसे की शिकार हो गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आइए जानते हैं कि कैसे जख्मी हुईं बसपा उम्मीदवार?
बहुजन समाज पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से डॉ. ऋतु सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उन्हें सम्मान देने का फैसला किया। इसके लिए तराजू में बैठाकर बसपा प्रत्याशी डॉ. ऋतु सिंह को सिक्कों से तौला जा रहा था। इस दौरान कांटा अचानक से टूट गया और वह जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनका सिर फूट गया।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती का वीडियो वायरल, लंच करते PM मोदी पर की गपशप
सिर पर बंधी पट्टी
लकड़ी के कांटे का एक हिस्सा टूटकर ऋतु सिंह के सिर पर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक उनके सिर से खून निकलता देखकर घबरा गए और उन्हें फटाफटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनके सिर पर पट्टी बांध दी है।
यह भी पढ़ें : बिहार में महिला वोटर बनेंगी गेम चेंजर… जानें कैसे 2019 का इतिहास दोहरा सकता है NDA
चंडीगढ़ में एक जून होगा मतदान
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर सांतवें चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे और 4 जून को चुनाव नतीजे आएंगे। इसे लेकर उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा ने दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने डॉ. ऋतु सिंह पर विश्वास जताया है।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
14 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines