Central Government Open Onion Stall in Vegetable Markets: साल 2023 रसोई के बजट के लिए खास अच्छा नहीं रहा, पहले कुछ महीनों किचन से टमाटर गायब थे। वहीं, त्योहारी सीजन में प्याज की कीमते आसमान छू रही हैं। प्याज की लगातार बढ़ती कीमत के कारण देश के कई घरों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आम आदमी की रसोई के बजट को संभालने के लिए खास फैसला लिया है। केंद्र सरकार सब्जी मंडियों में स्टॉल लगाकर किफायती दरों में लोगों को प्याज मुहैया करवाएगी। लेकिन किसके लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। आधार कार्ड के बिना किसी भी व्यक्ति को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
आधार कार्ड दिखाकर मिलेगी प्याज
बता दें कि, इन दिनों मंडियों में प्याज की खुदरा कीमत 70 से 75 रुपये प्रति किलो हैं। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लगाए जा रहे इस स्टॉल पर लोगों को 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जाएगी। ऐसा नहीं है कि 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज खरीद कर लोग इसे स्टोर कर सकेंगे। इस स्टॉल पर एक व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर सिर्फ 4 किलो प्याज ही, 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकता है।
यह भी पढ़ें: घर बुलाया, चाय पिलाई, फिर जब आंख खुली तो बिना कपड़ों के था…रिटायर्ड टीचर ने पुलिस को सुनाई आपबीती
जालंधर की मकसूदां मंडी में लगा सरकारी प्याज स्टॉल
केंद्र सरकार अपने इस प्याज स्टॉल की शुरुआत सोमवार को जालंधर की मकसूदां मंडी से की है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ने पहले ही लोगों को इस प्याज स्टॉल की सारी जारकारी दे दी थी। जिसमे बताया गया था कि फ्रूट मार्केट में बनी 78 नंबर दुकान के बाहर ये स्टॉल लगेगा और सुबह 9 बजे रियायती दरों पर प्याज बेची जाएगी। मकसूदां मंडी में पहुंचे अधिकारी दीपक ने बताया कि जैसे ही लोगों को इस सस्ते दाम पर प्याज देने वाले स्टॉल के बारे में पता चला, काफी बड़ी संख्या में लोग सुबह 9 बजे स्टॉल पर पहुंच गए और लाइन लगा ली। इसके बाद सभी लोगों को 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचा गया।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines