बीजेपी नेता के घर CBI ने डाली रेड, टीम ने सील किया मोहाली विजिलेंस दफ्तर

पंजाब के मलोट में सीबीआई टीम ने दस्तक दी। चंडीगढ़ से आई CBI टीम ने भाजपा नेता राघव गोयल के आवास पर छापेमारी की। टीम की अगुवाई DSP पवितर सिंह ने की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

CBI raids BJP leader house

पंजाब के मलोट में सीबीआई टीम ने दस्तक दी। चंडीगढ़ से आई CBI टीम ने भाजपा नेता राघव गोयल पुत्र विकास गोयल के आवास पर छापेमारी की। टीम की अगुवाई DSP पवितर सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल दोनों ही घर पर मौजूद नहीं थे। यह कार्रवाई FIR नंबर 12/26 दिनांक 11.05.2026 के संबंध में की जा रही है, जो PS CBI चंडीगढ़ में PC Act के तहत दर्ज है।

विज्ञापन

इस मामले में करीब 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, पूरा मामला एक फाइव-स्टार होटल से जुड़े विवाद में राहत दिलाने और समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने से जुड़ा है। आरोप है कि विजिलेंस विभाग के कुछ अधिकारियों ने केस को प्रभावित करने के बदले मोटी रकम की मांग की। शिकायत और शुरुआती जानकारी के बाद सीबीआई ने गुप्त निगरानी शुरू की और फिर ट्रैप ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। यह मामला 11 मई 2026 को सीबीआई थाना चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनसुार, सीबीआई ने नेता के घर की जांच के बाद मोहाली विजिलेंस डीजीपी ऑफिस को सील कर दिया है। बताया जा रहा कि विजिलेंस प्रमुख का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सीबीआई की छापेमारी के बाद इलाके में राजनीति तेज हो गई है। विरोधी पार्टी ने सवाल उठाना शुरू कर दिए, वहीं जनता के बीच कई तरीकों की चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ