हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस में CBI की रेड, तीन ऑफिसर गिरफ्तार, क्या है पूरा माजरा?

CBI Raid Jalandhar Passport Office: जालंधर के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में सीबीआई ने छापा मारकर तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

अमित पांडे, जालंधर: 

CBI Raid Jalandhar Passport Office: जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) सीबीआई ने शुक्रवार को छापा मारा। इसके बाद सीबीआई ने दो पासपोर्ट अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह के साथ दो असिस्टेंट पासपोर्ट अधिकारियों को अरेस्ट किया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और सीबीआई ने ये छापा क्यों मारा।

पासपोर्ट अधिकारी की ओर से मांगी गई रिश्वत 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में एक व्यक्ति ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जब आवेदक अपने पासपोर्ट का स्टेटस चेक करवाने पासपोर्ट ऑफिस पहुंचा तो असिस्टेंट पासपोर्ट अधिकारी की ओर से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

दो असिस्टेंट पासपोर्ट अधकारी किए गए गिरफ्तार 

इसके बाद आवेदक ने सीबीआई से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई ने पासपोर्ट ऑफिस में छापा मारकर पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह और दो असिस्टेंट पासपोर्ट अधिकारियों हरि ओम और संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कम समय में ज्यादा पासपोर्ट बनाने के लिए रिश्वत लेते थे।

विज्ञापन

20 लाख रुपये नकद बरामद

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई को अपनी सर्च में 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीबीआई ने यहां दस्तावेज भी दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार, सीबीआई सुबह ही चंडीगढ़ से जालंधर पहुंच गई थी। सीबीआई ने परिवादी को एक सीरियल नंबर के नोट सौंपे थे। जिन्हें परिवादी ने पासपोर्ट अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर सौंप दिया।  इसके बाद सीबीआई ने छापा मारा।

करीब 4 घंटे की गई पूछताछ 

एजेंसी के अधिकारियों ने आरोपियों के ऑफिस और घर पर सर्च किया। इसके बाद अधिकारी नकदी के साथ ही कई दस्तावेज भी जब्त करके ले गए। जानकारी के अनुसार, आरोपियों से उनके घर और ऑफिस में करीब 4 घंटे की पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पासपोर्ट अधिकारी हरिओम का कहना है कि पैसा अधिकारियों में बांटा जाता था।

विज्ञापन

पहले भी की गई थी शिकायत

बताया जाता है कि जालंधर के इस रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में गड़बड़ी को लेकर पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्री को शिकायत भेजी थी। जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा गए थे। जालंधर के पासपोर्ट कार्यालय में लोग बड़ी संख्या में पासपोर्ट बनवाने आते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने 533 गलत बिलों के लिए ठोका 3 करोड़ जुर्माना, ’बिल लाओ इनाम पाओ’के विजेताओं को बांटे इनाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola