Chandigarh News: पंजाब के शिक्षा, सूचना और जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके. बताया कि सिंहपुर-पलासी गांवों के निवासी अब बाढ़ का पानी कम होने के बाद राहत शिविरों से अपने घरों की ओर लौटना शुरू हो गए हैं.
100 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल
जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि कई दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खुद जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं. कहा कि हरसा बेला, पट्टी दुलची और बेला शिव सिंह जैसे गांव, जो बाढ़ के पानी से कट गए थे, अब फिर से जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को 90% कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन रात में कुछ तकनीकी कारणों से देर हुई. उन्होंने पुष्टि की है कि बुधवार को कुछ ही घंटों में यह कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया जाएगा. मंत्री ने बताया कि सिंहपुर-पलासी के घरों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग और कीटाणुनाशक का छिड़काव किया गया है. प्रशासन स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि 100% बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. जिसमें बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर उन्हें कार्यशील बना दिया गया है.
यह भी पढ़ें- पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत कैसी है अब? हॉस्पिटल से आया ताजा अपडेट
पानी की आपूर्ति भी हुई बहाल
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा करते हुए बताया कि बेला धियानी का टूटा हुआ लकड़ी का पुल अब एक मजबूत, मोटरेबल पुल से बदला जाएगा. जिससे लंबे समय तक सुरक्षा और बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा. 100% पानी की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है. जिसमें जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने एनडीआरएफ नौकाओं की मदद से पाइपलाइन को फिर से जोड़ा है. उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी अभ्यास सक्रिय रूप से कर रहा है. जिसे आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी.
लोगों को दी जा रही निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं
बीते कई हफ्तों से कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस लगातार अपने क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और प्रशासन के साथ ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आप स्वयंसेवकों, पंचायत सदस्यों, सरपंचों और युवा क्लबों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने इस संकट के दौरान उनके साथ मिलकर काम किया. बताया कि चिकित्सा दल और पशुपालन विभाग सक्रिय रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जबकि पशुओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी चल रहा है. पशुओं की उचित देखभाल के लिए अब तक 10 ट्रक चारे का वितरण किया जा चुका है. प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है. इस दौरान उन्होने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं दिल से उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पंजाब के लोगों, विशेषकर मेरे क्षेत्र के लोगों का इस प्राकृतिक आपदा के कठिन दिनों में सहयोग और समर्थन किया.”
यह भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़ के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines