'रंगला पंजाब' विजन के लिए जरूरी है पंचायतों का योगदान', समारोह में बोलीं कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर

Cabinet Minister Baljit Kaur on ‘Rangla Punjab’ Vision: पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘रंगला पंजाब’ विजन को हासिल करने के लिए पंचायतों का महत्वपूर्ण योगदान बहुत जरुरी है।

Cabinet Minister Baljit Kaur on 'Rangla Punjab' Vision

Cabinet Minister Baljit Kaur on ‘Rangla Punjab’ Vision: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बीते दिन पंजाब में राज्य सरकार द्वारा नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाई गई है। इसके लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में शपथ समारोह आयोजित किया गया। हर एक जिले में एक कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित पंचों को दिलाई। ऐसे ही फाजिल्का जिले में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलवाई। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘रंगला पंजाब’ विजन को हासिल करने के लिए पंचायतों का महत्वपूर्ण योगदान बहुत जरुरी है।

विज्ञापन

‘रंगला पंजाब’ विजन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का के नवनिर्वाचित पंचों को सीएम भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ विजन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने घोषणा की कि पंजाब का सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग उन गांवों को विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये का विशेष अनुदान देगा, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है।

विज्ञापन

फाजिल्का के 40 गांव योजना में शामिल

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि फाजिल्का के 40 गांव इस योजना में शामिल हैं। इन गांवों को अनुदान की पहली किस्त जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन गांवों में सर्वसम्मति से चुनाव हुए हैं, उन्हें स्पेशल अनुदान मिलेगा। गांवों में समुदायों को मजबूत करने और जातिगत भेदभाव को खत्म करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग उन गांवों को 5 लाख रुपये का अनुदान देगा, जो एक साझा श्मशान घाट का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ