पहलगाम आतंकी हमले का बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। इसे देखते हुए सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है। इस बीच पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (BSF) और पंजाब पुलिस ने मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीएसएफ ने गुरुवार यानी 1 मई को दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं, जो देश में घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए थे। दोनों ड्रोन गुरदासपुर और अमृतसर जिले के अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए हैं।
गुरदासपुर और अमृतसर से बरमाद किए गए ड्रोन
एक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएसएफ द्वारा बरामद किए गए ड्रोन में दो पाकिस्तानी ड्रोन शामिल हैं, जो गुरदासपुर और अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं। बीएसएफ ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘एक इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ के जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आज सुबह गुरदासपुर जिले के शाहुर कलां गांव के पास एक खेत से 01 ड्रोन (डीजेआई माविक 3 क्लासिक) बरामद किया गया। बीएसएफ ने कहा कि गुरुवार को सुबह लगभग 09:45 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर जिले के भैणी राजपुताना गांव से सटे एक खेत से एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ड्रोन बीएसएफ द्वारा लगाए गए एडवांस काउंटर-ड्रोन सिस्टम के कारण क्रैश हो गए। बीएसएफ के मुताबिक, उनके उन्नत तकनीकी उपकरण और जवानों की सतर्कता लगातार पाकिस्तान से हो रही ड्रोन घुसपैठ को नाकाम कर रही है।
अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम
इसी के साथ बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने अमृतसर के भरोपाल गांव में एक और बड़ी कार्रवाई की। बीएसएफ की खुफिया इकाई से मिली सटीक सूचना पर बुधवार शाम एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। सुरक्षा बलों ने 2 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्तौल, 6 मैगजीन और 50 कारतूस बरमाद किए। इन सभी हथियारों को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित एक बड़ा आतंकी हमला टल गया।
पहले भी हथियार, नशीले पदार्थ और ड्रोन बरामद किए गए थे
इससे पहले 24 अप्रैल को संयुक्त अभियानों की एक श्रृंखला में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने बीएसएफ स्रोतों से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के बाद पंजाब सीमा पर हथियार, नशीले पदार्थ और ड्रोन बरामद किए थे। अमृतसर जिले के दाओके गांव के पास पहले ऑपरेशन में एक कटे हुए खेत से एक क्षतिग्रस्त डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन, एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई। इसके बाद तरनतारन जिले के वान गांव के पास एक अन्य ऑपरेशन में संदिग्ध हेरोइन (550 ग्राम) का एक पैकेट बरामद किया गया। ये बरामदगी सीमा पार तस्करी के प्रयासों को विफल करने और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस के अथक प्रयासों को रेखांकित करती है।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines