Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार रात पंजाब के अमृतसर सेक्टर में राय गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। BSF ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीमा पर तैनात जवानों ने एक ड्रोन की आवाज सुनी, जिसके बाद उसे गांव राय में मार गिराया। तलाशी लेने पर ड्रोन से 5.260 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया।
BSF ने कहा कि जब बड़े पैकेट को खोला गया तो उसमें हेरोइन के पांच पैकेट पाए गए, जिनका वजन 5.26 किलोग्राम था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अमृतसर सेक्टर में BSF और पंजाब पुलिस के समय पर किए गए संयुक्त प्रयासों के कारण प्रतिबंधित सामान की तस्करी के पाकिस्तान के एक और नापाक प्रयास को विफल कर दिया गया।
इससे पहले बुधवार को BSF ने अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया था। BSF के जवानों ने अमृतसर जिले के भैनी राजपुताना गांव के पास एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी जिसके बाद ड्रोन को मार गिराया।
पीले रंग की टेप से हेरोइन को किया गया था सील
जानकारी दी गई कि गांव राय के खेतों में गिरे हेरोइन के पैकेट को पीले रंग की टेप से कवर किया गया था। पैकेट पर एक हुक लगा था जिसके सहारे हेरोइन के खेप को ड्रोन से लटकाया गया था। जब BSF के जवानों ने पैकेट को खोला तो उसमें 5 छोटे पैकेट मिले। इन पांचों पैकेट्स को तोला गया तो इनका वजन 5.25 किलो निकला।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines