Punjab News: अमृतसर में BSF ने नाकाम की हेरोइन की तस्करी, पाकिस्तानी ड्रोन से करोड़ों का नशीला पदार्थ बरामद

BSF, Pakistani drone shot down, Pakistani drone, Amritsar border

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार रात पंजाब के अमृतसर सेक्टर में राय गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। BSF ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीमा पर तैनात जवानों ने एक ड्रोन की आवाज सुनी, जिसके बाद उसे गांव राय में मार गिराया। तलाशी लेने पर ड्रोन से 5.260 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया।

BSF ने कहा कि जब बड़े पैकेट को खोला गया तो उसमें हेरोइन के पांच पैकेट पाए गए, जिनका वजन 5.26 किलोग्राम था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अमृतसर सेक्टर में BSF और पंजाब पुलिस के समय पर किए गए संयुक्त प्रयासों के कारण प्रतिबंधित सामान की तस्करी के पाकिस्तान के एक और नापाक प्रयास को विफल कर दिया गया।

इससे पहले बुधवार को BSF ने अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया था। BSF के जवानों ने अमृतसर जिले के भैनी राजपुताना गांव के पास एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी जिसके बाद ड्रोन को मार गिराया।

पीले रंग की टेप से हेरोइन को किया गया था सील

जानकारी दी गई कि गांव राय के खेतों में गिरे हेरोइन के पैकेट को पीले रंग की टेप से कवर किया गया था। पैकेट पर एक हुक लगा था जिसके सहारे हेरोइन के खेप को ड्रोन से लटकाया गया था। जब BSF के जवानों ने पैकेट को खोला तो उसमें 5 छोटे पैकेट मिले। इन पांचों पैकेट्स को तोला गया तो इनका वजन 5.25 किलो निकला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ