गलती से बॉर्डर पार पहुंचा BSF जवान, छिपकर आए पाकिस्तानी रेंजर ने पकड़ा, मच गया हड़कंप

Punjab News: फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे से सटे पाकिस्तानी बॉर्डर के पास छिपकर आए पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ जवान को दबोच लिया और उसकी राइफल छीन ली। इसके बाद जवान को अपने साथ ले गए। जिसके बाद इसकी सूचना बीएसएफ अफसरों को मिली तो उनके होश उड़ गए।

BSF Jawan

BSF Jawan

सरबजीत सिंह, पंजाब

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे से सटे पाकिस्तानी बार्डर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ममदोट की तरफ फेंसिंग पार खेत में गेहूं काट रहे किसानों की निगरानी कर रहे बीएसएफ जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स उठा ले गए। इस घटना की सूचना के बाद बीएसएफ अफसरों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह की है। बीएसएफ अफसर अपने जवान को छुड़वाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारियों के साथ बुधवार रात से मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन गुरुवार देर शाम तक जवान को नहीं छोड़ा गया है।

विज्ञापन

गलती से पहुंचा पाकिस्तानी सीमा में

सूत्रों से पता चला है कि बुधवार सुबह किसान कंबाइन लेकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के रास्ते खेत से गेहूं काटने गए। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान (जिन्हें किसान गार्ड कहते हैं) भी उनके साथ गए। गर्मी के चलते एक बीएसएफ जवान पेड़ की छांव के नीचे जाकर बैठ गया। पेड़ जीरो लाइन पार पाकिस्तान की सीमा में लगा था। इस बात की जानकारी जवान को नहीं थी। पाकिस्तानी किसान ने देख लिया कि बीएसएफ जवान उनकी सीमा के अंदर बैठा हुआ है। किसान ने इसकी जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को दी।

विज्ञापन

छिपकर आए और उठाकर ले गए

बताया जा रहा है कि पाक किसान की सूचना पर छिपकर आए पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ जवान को पकड़ लिया और उसकी राइफल छीन ली। इसके बाद जवान को अपने साथ ले गए। जिसके बाद इसकी सूचना बीएसएफ अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया। बीएसएफ के कई अफसर मौके पर पहुंचे पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारियों से बातचीत शुरू की। पाकिस्तानी अधिकारियों के रवैये को देखने के बाद श्रीनगर से बीएसएफ की बटालियन 24 ममदोट में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन

जवान को छुड़वाने के लिए चल रही बातचीत

सूत्रों से पता चला है कि सभी छोटे बड़े अधिकारी बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पहुंच गए। उसके बाद जवान को छुड़वाने के लिए पाक रेंजर्स अधिकारियों से बात कर रहे हैं। गुरुवार को भी दोनों सेना के अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ