---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

अमृतसर बॉर्डर पर सेंध लगता ड्रोन, बंधा मिला सामान

अमृतसर: अमृतसर में शनिवार रात बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) के पास सेंध लगता एक ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ड्रोन में कुछ खेप बंधी हुई थी। ड्रोन में क्या बंधा मिला है सुरक्षा एजेंसी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है। Punjab | BSF troops of 22 […]

---विज्ञापन---

अमृतसर: अमृतसर में शनिवार रात बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) के पास सेंध लगता एक ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ड्रोन में कुछ खेप बंधी हुई थी। ड्रोन में क्या बंधा मिला है सुरक्षा एजेंसी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है।

---विज्ञापन---

 

जानकारी के अनुसार 22 बटालियन के बीएसएफ सैनिक अमृतसर बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) रानिया में तैनात थे। उन्हें एक ऑक्टा-कॉप्टर (8 प्रोपेलर) संदिग्ध हालत में उड़ता दिखा। सुरक्षा कारणों से उसे मार गिराया गया। ड्रोन का वजन करीब 12 किलो है। उसमें कहीं पहुंचाने के लिए एक खेप बंधी थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह ड्रोन कहां से आया। कहां यह खेप ले जा रहा था फिलहाल सुरक्षा एजेंसी इस बात की अधिक जानकारी नहीं दे रही है।

First published on: Oct 16, 2022 10:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola