Border Security Force: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF ने एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। नष्ट किए गए पाकिस्तानी ड्रोन से नशे की खेप बरामद की गई है। BSF के एक अधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मादक पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान हेरोइन होने के संदेह में दो पैकेट जब्त किए गए हैं। BSF कमांडेंट अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि BSF की 144 कोर के सैनिकों ने BOP राजाताल क्षेत्र में एक अभियान चलाया जिसमें एक ड्रोन को मार गिराया गया। 2 पैकेट जब्त किए गए हैं, जिसमें हेरोइन होने का शक है।
रविवार को भी जवानों ने मार गिराया था पाकिस्तानी ड्रोन
इससे पहले रविवार को बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अमृतसर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नशीले पदार्थ ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।
और पढ़िए – Today’s Latest News, 23 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि बीएसएफ के जवानों ने शनिवार रात करीब 8.48 बजे अमृतसर जिले के धनो कलां गांव में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की भनभनाहट सुनी। बीएसएफ के जवानों ने तय अभ्यास के अनुसार ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
गिराए गए ड्रोन से बरामद हुए थे नशीले पदार्थों के तीन पैकेट
क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) को एक खेप के साथ बरामद किया, जिसमें संदिग्ध नशीले पदार्थों के तीन पैकेट थे। बीएसएफ ने कहा कि संदिग्ध हेरोइन की बरामद खेप का कुल वजन लगभग 3.3 किलोग्राम है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines