Today’s Latest News, 23 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

aaj ki taja khabaren, Breaking News, breaking news in hindi, India News in Hindi, Latest News In Hindi, todays latest news

Today’s Latest News, 23 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

Today’s Latest News, 23 May 2023, Updates…

सिडनी के कुडोस बैंक एरिना पहुंचे पीएम मोदी, भारतीयों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सिडनी में कुडोस बैंक एरिना पहुंचे, जहां वे एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज भी हैं। यहां पीएम मोदी का का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

ज्ञानवापी मामले में सभी केस की एक साथ होगी सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वाराणसी जिला न्यायालय ने सभी मामलों को क्लब करने का आदेश दिया। सभी आठ मामलों की सामूहिक रूप से सुनवाई की जाएगी। अब एक ही कोर्ट में ज्ञानवापी मामले से जुड़े सभी मामलों की एक साथ सुनवाई होगी।

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ी

दिल्ली आबकारी नीति मामला: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी है। साथ ही जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अध्ययन के उद्देश्य से कुर्सी और टेबल प्रदान करने के उनके अनुरोध पर विचार करें।

एक्टर आदित्य राजपूत की मौत के मामले में तीन लोगों के बयान दर्ज

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत के मामले में ओशिवारा पुलिस ने तीन लोगों के बयान दर्ज किए। इनमें उनके पर्सनल असिस्टेंट, निजी डॉक्टर और चौकीदार शामिल हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद उनकी मां दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। ओशिवारा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार आज किए जाने की संभावना है।

महाराष्ट्र: मुंबई में धमाके की धमकी देने वाले आरोपी को दबोचा

मुंबई पुलिस को 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास एक धमकी मिली, जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया, “मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।” पुलिस ने संबंधित अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1660854454177140737

केरल: त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने मंदिर परिसरों में RSS कार्यक्रम की नही दी अनुमति

केरल: त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने 18 मई को एक सर्कुलर जारी कर उनके अधीन सभी मंदिरों को मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ओर से आयोजित सामूहिक अभ्यास और अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं देने के लिए कहा। सर्कुलर में कहा गया है कि इसका सख्ती से पालन किया जाए और जो अधिकारी इसका पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने 30 मार्च को एक आदेश जारी किया था कि मंदिर के अनुष्ठानों और त्योहारों को छोड़कर मंदिर परिसर का इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

दिल्ली: जाफराबाद में टैक्सी में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली: जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में अर्जुन (32) नाम का एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसके गले पर चाकू के घाव थे। एफएसएल टीम व क्राइम टीम को तलब किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैन हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी की टैक्सी है। आगे की जांच जारी है।

मध्य प्रदेश: केरला स्टोरी देखने के बाद लड़की ने लिव इन पार्टनर पर दर्ज कराई FIR

एमपी: एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि फैजान (लिव इन पार्टनर) उस पर शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर फैजान ने लड़की की पिटाई भी की। वे पिछले 7-8 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इंदौर के खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक, महिला ने कहा कि वो हाल ही में फैजान के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखने गई थी। फिल्म देखने के बाद दोनों में कहासुनी हो गई। लड़की ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज की।

मुंबई: टीचर के घर में घुसकर रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की आरसीएफ पुलिस ने नवी मुंबई इलाके से एक 45 वर्षीय व्यक्ति को 38 वर्षीय शिक्षक के घर में जबरदस्ती घुसकर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरसीएफ पुलिस ने आरोपी गणेश जयकुमार वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया गया और अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाजपा विधायक ने यूक्रेन से की बंगाल की तुलना

पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल की स्थिति यूक्रेन से भी बदतर है। यूक्रेन में उतना विस्फोट नहीं हो रहा है जितना बंगाल में हो रहा है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ