---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब के CM भगवंत मान के घर के पास मिला बम, सेना बुलाई गई

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास बम मिला है। सूत्रों के मुताबिक सीएम की सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ दूरी पर राजिंदरा पार्क में एक बम शैल मिला है। खास बात यह है कि यह बम शैल एक्टिव था। जिस जगह बम शैल मिला है उससे कुछ ही दूरी पर […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास बम मिला है। सूत्रों के मुताबिक सीएम की सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ दूरी पर राजिंदरा पार्क में एक बम शैल मिला है। खास बात यह है कि यह बम शैल एक्टिव था। जिस जगह बम शैल मिला है उससे कुछ ही दूरी पर हैलिपेड है, जिसका सीएम इस्तेमाल करते हैं। सीएम आवास के पास बम की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

 

---विज्ञापन---

सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस, खोजी कुत्ते, अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचा। सेना के बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक राजिंदरा पार्क में आम के बाग में यह बम शैल पड़ा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि कोई राहगीर यहां से गुजर रहा था, जिसने बम जैसी चीज देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास फायबर के ड्रम और सेंड बैग रखे गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी आसपास कई मीटर में तैनात हैं। पूरे इलाके का सील कर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

First published on: Jan 02, 2023 05:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola