हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फायरिंग; एक की मौत और 2 घायल, 25 से 30 हमलावर थे

विज्ञापन

Bloody clash at Lovely Professional University, फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा के लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट पर लगभग 30 हथियार बंद बदमाशों ने कुल लोगों पर हमला कर दिया। इन सभी बदमाशों के हाथों में पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। इस हमले में एक युवक की जान चली गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप घयाल है।

बदमशों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृकत की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई जो सिंहपुर का रहने वाला था। वहीं हमले में घायल दोनों युवकों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमले में घायल एक ने बताया कि वह अपने भाई, उसके दोस्त और अपने एक दोस्त को पीजी छोड़ने के लिए जा रहा था। वो सभी यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के पास खड़े थे, कि इतने में कई सारी बाइकों पर 25 से 30 लोग सवार होकर आए। उन सभी के हाथों में हथियार थे, आने के साथ ही उन लोगों हमला करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

घायल ने आगे बताया कि इस हमले में हरप्रीत को गोली लग गई, उसे अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घायल ने बताया कि हमलावरों ने उसके भाई के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

घायल अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि जिन लोगों ने उनमे से कुछ लोगों को वो पहचानता है, जिनमें से हमलावर की पुलिस वालों से अच्छी पहचान है। अक्सर उसे पुलिस वालों के साथ घूमते देखा है। अर्जुन सिंह आरोप है कि हमले के बाद रात को भी वो आरोपी पुलिस वाले की गाड़ी में ही सवार होकर गया था।

विज्ञापन

वहीं इस पूरे मामले में फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहना है कि हमले मारा गया युवक लॉ गेट के पास जूस बेचता था, कुछ दिनों पहले उसकी कुछ लोगों से लड़ाई हो गई। रात को दोनों लॉ गेट के पास समझौत करने के लिए आए थे। लेकिन मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस लड़ाई में हरप्रीत की मौत हो गई अर्जुन राणा और हरप्रीत घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 160, 147 और 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola