अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाका, इस आतंकी ने ली जिम्मेदारी

Punjab Crime News: पंजाब के अमृतसर जिले में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। विदेश में बैठे आतंकी ने ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। पंजाब पुलिस ब्लास्ट की जांच में जुटी है।

UP Deoria Crime News
विज्ञापन

Punjab Crime: पंजाब के अमृतसर जिले में बीएसएफ हेडक्वार्टर खासा कैंट के गेट नंबर 3 के बाहर शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हालांकि सेना ब्लास्ट की बात से इनकार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासियां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें:डिप्टी कलेक्टर बहन और मां के साथ मृत मिले IRS अफसर, केरल पुलिस को सुसाइड का शक

विज्ञापन

पोस्ट में लिखा है कि बीएसएफ हेडक्वार्टर के गेट नंबर 3 के बाहर जो धमाका हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां और गोपी नवाब शहरियों लेते हैं। इससे पहले पंजाब में पुलिस स्टेशनों के बाहर कई बम धमाके हो चुके हैं। पुलिस को फिलहाल ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा है, जिससे विस्फोटक की स्थिति साफ हो सके हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सोशल मीडिया पर अपलोड पोस्ट में पासियां ने ब्लास्ट की वजह भारत सरकार के मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने को बताया है।

पुलिस चौकी पर हुआ था ग्रेनेड अटैक

इससे पहले जनवरी माह में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक का मामला सामने आया था। हालांकि चौकी के ऊपर जाल लगा था, जिस वजह से ग्रेनेड कार पर गिरकर फट गया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी और गैंगस्टर हैप्पी पासियां ने ही ली थी। पासियां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि आगे भी पंजाब में ऐसे धमाके जारी रहेंगे।

विज्ञापन

ग्रेनेड जिस कार के ऊपर फटा था, वह एक पुलिस अधिकारी की थी। पुलिस ने धमाके के पीछे शरारत की आशंका जताई थी। पासियां ने इससे पहले एक और पोस्ट भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। उसने पुलिस पर परिवार को तंग करन के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ