Punjab BJP Protest: चंडीगढ़ में BJP के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर समेत कई महिलाओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है. दरअसल, पंजाब BJP महिला मोर्चा ने आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चंडीगढ़ स्थित बंगले का घेराव करने की योजना बनाई थाी. विरोध प्रदर्शन आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के अधूरे चुनावी वादे के खिलाफ था. विरोध प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने पंजाब CM भगवंत मान के सरकारी आवास की ओर कूच किया.
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और खींचतान
चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से 200 मीटर दूर बैरिकेडिंग लगाकर रोका, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की. कुछ महिला प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर भी चढ़ गईं, जिन्हें रोक रही पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई. जब प्रदर्शनकारी पीछे हटने की बात नहीं मानी तो पुलिस ने उन्हें धक्के देर बैरिकेड से दूर खदेड़ दिया. महिला मोर्चा की स्टेट प्रेसिडेंट जयइंदर कौर के साथ खींचतान और धक्का-मुक्की हुई. इस बीच पुलिस ने जयइंदर कौर समेत कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाला एनकाउंटर में गिरफ्तार, दो राज्यों में 4 जगह मुठभेड़ में गैंगस्टर पकड़े
प्रदर्शकारियों ने किया पुलिस बस का घेराव
पुलिस का रवैया देखकर अन्य महिला प्रदर्शनकारी भड़क गईं और उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की बस का घेराव कर लिया. पुलिस ने किसी तरह उन्हें बस के आगे से हटाया और हिरासत में ली गई प्रदर्शनकारियों को लेकर चली गईं. इस दौरान जयइंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 1100 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया. अब मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे हैं कि साल 2026 के बजट में सरकार उस चुनावी वादे को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित कराएगी और फिर लागू करेगी.
यह भी पढ़ें: पंजाब: लुधियाना में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का किया एनकाउंटर, इस टेरर ग्रुप से जुड़ा कनेक्शन
AAP प्रवक्ता ने जयइंदर कौर पर कसा तंज
पंजाब AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने BJP महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर तंज करते हुए जयइंदर कौर से कहा कि वे पहले अपने पिता कैप्टन अमरिंदर कौर से सवाल पूछें. साल 2017 में उन्होंने भी हर घर को नौकरी देने का वादा करके सरकार बनाई थी, लेकिन सरकार बनाने के बाद उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी? उन्होंने कहा था कि किसानों और आढ़तियों का कर्जा माफ करेंगे. बेरोजगारों के लिए नौकरियों पैदा करेंगे. 4 महीने में पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बना देंगे तो वे बताएं कि उन्होंने पंजाब की जनता से किया कौन-सा वादा पूरा किया है? जो हम पर सवाल उठ रहे हैं.
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines