हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Accident: वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में घुसी, बच्चों समेत 12 लोगों की मौत; राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन

Bihar Accident: बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के भीड़ में घुस जाने से बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा वैशाली जिले के महनार गांव में हुआ।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। वैशाली एसपी ने कहा कि चालक शराब के नशे में था या नहीं यह मेडिकल जांच के बाद ही पता चलेगा।

ट्रक चालक ने खोया नियंत्रण

वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने कहा कि घटना स्थल के पास के गांव सुल्तानपुर निवासी के घर में शादी तय थी। महनार-हाजीपुर हाईवे पर लेकर कुछ लोग सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक बगल से तेज रफ्तार में जा रहा था। कहा जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक भीड़ में घुस गया।

विज्ञापन

एसपी ने कहा, “हमने बचाव कार्य में तेजी लाने और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के कई थानों से कर्मियों को बुलाया।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना को बेहद दर्दनाक बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

विज्ञापन

https://twitter.com/PMOIndia/status/1594382600348774401

सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह दुर्घटना से दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से सभी घायलों का उचित उपचार करने को कहा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

https://twitter.com/NitishKumar/status/1594405041200586752

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर कर दुख जताया और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिवारों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दे।

विज्ञापन

https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1594387398598672384

नित्यानंद राय ने भी दुख जताया

गृह राज्य मंत्री (MoS) नित्यानंद राय ने भी इस सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैशाली, बिहार से भीषण सड़क हादसे की दुःखद सूचना मिली है। हादसे में कई लोगों के मृत होने की खबर आ रही है। मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन

https://twitter.com/nityanandraibjp/status/1594380108324032518

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में वैशाली में मुख्यालय हाजीपुर से थोड़ी ही दूरी पर भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुआ कर रहा हूँ कि इन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति मिले।

विज्ञापन

पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष ने सरकार और प्रशासन से सभी पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए कहा और कहा “हमारे सभी कार्यकर्ता वहां जान-माल की रक्षा के लिए तैयार हैं!”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola