'पंजाब CM भगवंत मान के बिगड़े सुर ताल', BJP प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कसा तंज

Sunil Jakhar on Bhagwant Mann: सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि दिल्ली में आप की शर्मनाक हार हुई है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री के भाग्य को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।

सुनील जाखड़ और भगवंत मान

Sunil Jakhar on Bhagwant Mann: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में नई अटकलें तेज हैं। यहां आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीएम बनाने की खबरें  इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। बहरहाल राजनीति क्या करवट ले? इसका तो कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी बीच मंगलवार को पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि दिल्ली में आप की शर्मनाक हार हुई है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री के भाग्य को लेकर तरह-तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सब खबरों के बीच कम से कम एक बात तो पक्के तौर पर कही जा सकती है कि आज कपूरथला हाउस में जो कुछ भी हुआ उससे सीएम @BhagwantMann की बेचैनी दूर नहीं हुई।

विज्ञापन

कपूरथला हाउस में बैठक के बाद सीएम मान के बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया से बातचीत करते हुए मान काफी व्यथित लग रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि चुटकले सुनाना तो दूर आज बोलते हुए मान का गला बार-बार सूख रहा था और आज उन के अपने सुर, ताल मेल नहीं खा रहे थे।

विज्ञापन

पंजाब में आप कार्यकर्ता संगठन के लिए पूरी तरह समर्पित 

बता दें आज पंजाब के सीएम भगवंत मान, प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों के साथ दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले थे। अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की आप इकाई में किसी तरह का कोई असंतोष नहीं है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता संगठन के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

विज्ञापन

‘आप’ नहीं करती धर्म के नाम पर राजनीति

पंजाब के सीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। हमने प्रदेश में बिजली, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी काम के नाम पर जानी जाती है। हम किसी धर्म और पैसे बांटने या गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ