Punjab Govt Big Decision For Lohri Bumper Lottery: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए साथ-साथ राज्य के लोगों की खुशी का भी पूरा ध्यान रखती हैं। इसी के तहत मान सरकार की तरफ से राज्य के फेमस ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025’ के पुरस्कार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, लोहड़ी बंपर लॉटरी के इनाम की राशि को बढ़ा दिया गया है। इस बात की घोषणा खुद पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने की है। उन्होंने बताया कि ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025’ की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर कुल 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने किया ऐलान
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह रणनीतिक कदम बाकी राज्यों की लॉटरी को कड़ा कॉम्पिटिशन के साथ-साथ राज्य के विकास में योगदान भी देगा। वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के राजस्व को बढ़ाने और पंजाब के लॉटरी बाजार को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ‘पंजाब राज लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025’ राज्य के लोगों को दोहरा लाभ प्रदान करती है। यह न केवल महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने का मौका देती है, बल्कि इन सरकारी लॉटरी से प्राप्त राजस्व सीधे विकास प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाता है जिससे राज्य के सभी लोगों को लाभ होता है।
रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका
वित्त मंत्री ने पुरस्कारों की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 500 रुपये के इस लॉटरी टिकट में रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका है। इसमें पहला पुरस्कार 10 करोड़ रुपये का है, वहीं दूसरा पुरस्कार 1 करोड़ रुपये का है और तीसरा पुरस्कार 50 लाख रुपये का है। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के तहत कुल 68,819 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनकी कुल पुरस्कार राशि 23,47,90,000 रुपये है।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
11 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines