हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में शादी करने वालों को भगवंत मान सरकार देगी पैसे, मिलेगी ये सुविधा

Inter Caste Marriage Scheme In Punjab: पंजाब में अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले जोड़ों को लाखों रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Inter Caste Marriage Scheme In Punjab: पंजाब सरकार राज्य के लोगों के लिए लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी में पंजाब में जो लोग शादी करने वाले हैं, उनके लिए जरूरी खबर है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में अंतरजातीय विवाह योजना (Inter Caste Marriage Scheme) के अंतर्गत अप्लाई करने वाले जोड़ों को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। अब आवेदकों को भुगतान करने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि यह सुविधा अब ऑनलाइन मिलेगी।

पंजाब सरकार देगी मदद

केंद्र सरकार की ओर से यह रकम 2017 में 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख की गई थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्लानिंग सेंटर और राज्य सरकार के द्वारा साझा की जाती है, लेकिन 2021 में पंजाब सरकार को केंद्र से योजना में कोई भी फंड नहीं मिला। इसकी वजह से योजना पूरी नहीं हो पाई। राज्य में 2018-19 तक अभी कई सारे आवेदन हैं। हर साल अलग-अलग जिलों से करीब 500 नए आवेदन भी आ चुके हैं, लेकिन पैसे न मिलने के कारण आवेदकों को ऑफिस में जाना पड़ता है।

ऑनलाइन मिलेगी सुविधा

पंजाब में अंतरजातीय विवाह योजना 1986-87 में शुरु हुई थी। इस दौरान शादीशुदा कपल को सिर्फ 15 हजार रुपये मिलते थे। इसके बाद 2004 में यह रकम बढ़ा दी गई और 50 हजार हो गई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि पहले भुगतान के लिए आवेदक को पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। वहीं, इस मामले में भी जितने भी आवेदन रुके हुए हैं, उन्हें जनवरी 2025 तक खत्म कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  पंजाब के खाद्य विभाग ने ऐसे बनाया राशन वितरण को और बेहतर, जानिए क्या बोले मंत्री कटारूचक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें