Punjab Vision 2047 Conclave: पंजाब सरकार आधे से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक के नाम में बदलाव करेगी और इसमें केंद्र सरकार को भी श्रेय देगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब विजन 2047 को संबोधित करने से पहले कहा कि केंद्र के साथ उनकी लगातार बातचीत चल रही है। इस योजना के लिए केंद्र के साथ ही पंजाब की तरफ से फंड जारी किया जाता है।
केंद्र सरकार आम आदमी क्लिनिकों के तहत पंजाब को दिए जाने वाले फंड को भी जारी करने के लिए राजी हो गई है, जिसके तहत आधे से ज्यादा क्लिनिकों के नाम में बदलाव किया जाएगा। इस योजना के लिए केंद्र के साथ ही पंजाब की तरफ से फंड जारी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पंजाब के अस्पतालों और स्वास्थ्य केद्रों की बिल्डिंगों में चल रहे आम आदमी क्लिनिक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। पंजाब में इस समय 842 आम आदमी क्लिनिक चल रहे हैं।
जीएसटी स्ट्रक्चर में बदलाव
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जीएसटी आने के बाद टैक्स सम्बन्धित जटिलताएं दूर हुई हैं, लेकिन इससे पंजाब के राजस्व में कमी आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी उपभोक्ता आधारित टैक्स है जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार या उन अन्य राज्यों को फायदा जरूर हुआ है जहां पर जनसंख्या अधिक है।
उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि आधारित राज्य है, इसलिए जीएसटी का मुद्दा मौजूदा स्ट्रक्चर इसके अनुकूल नहीं है। इसमें बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने के बाद हर साल पंजाब को पांच से सात हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है जीएसटी लगने से पहले परचेज टैक्स लगता था जिससे कि राज्य को फायदा होता था लेकिन अब यह टैक्स खत्म हो गया है।
ये भी पढ़ें- ‘पंजाब में निवेश करिए, सरकार देगी पूरा साथ’, अमेरिका में पंजाबी NRI से बोले विधानसभा अध्यक्ष संधवां
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
5 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines