New Buses In Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार विकास के नए आयाम राज्य के अंदर स्थापित कर रही है। इसी में लोगों की आने-जाने सुविधा को लेकर पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने नये साल के दौरान पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बेड़े में नई बसें शामिल करने के आदेश दिए।
पंजाब रोडवेज/पनबस, पीआरटीसी और राज्य परिवहन आयुक्त (STC) ऑफिस के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें और पिछले साल की तरह इस साल भी सरकारी राजस्व में वृद्धि करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के बस स्टैंडों को पट्टे पर दिया जाए ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ उनके रखरखाव और सफाई की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जिन रूटों पर निजी बसें अधिक चलती हैं और सरकारी बस सेवा बहुत कम है, वहां पर सरकारी बस सेवा शुरू होनी चाहिए ताकि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिले और अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिल पाए।
उन्होंने विभाग के अधिकारी राज्य में हर रूट पर सरकारी बस सेवा करें, ताकि प्राइवेट बस ऑपरेटरों के एकाधिकार पर विराम लग सके। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर उन सभी रूटों की लिस्ट पेश करने के निर्देश भी दिए, जहां सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को कर चूक कर्ताओं पर नकेल कसने के लिए प्रभावी वसूली प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए और टाइम बाउंड तरीके से सेवा वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक में पीआरटीसी चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, इसके अलावा मुख्य सचिव परिवहन डीके तिवारी, एसटीसी जसप्रीत सिंह, एमडी पनबस राजीव कुमार गुप्ता, एमडी पीआरटीसी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, डिप्टी डायरेक्टर परनीत सिंह मिन्हास, जीएम पीआरटीसी मनिंदर सिंह, एडीओ पनबस राजीव दत्ता और अन्य अधिकारी शामिल थे।
ये भी पढ़ें- Winter Vacations: पंजाब में स्कूल बंद; जानें कब तक रहेंगी स्कूलों में छुट्टियां और क्यों दिया गया आदेश?
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
11 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines