मान सरकार की एम्बुलेंस सेवा बचा रही जान, हर हाल में जनता की कर रही है सेवा

Punjab Ambulance Service: पंजाब के सीएम भगवंत मान की सरकार हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही है. सरकार की हाई टेक एम्बुलेंस सेवा लोगों को तुरंत मदद पहुंचा रही है.

Bhagwant Mann

भगवंत मान।

Punjab Ambulance Service: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बड़ी पहल कर लोगों की जान बचाने का काम किया है. आपात स्थिति हो या आपदा, पंजाब की एम्बुलेंस सेवा हर समय लोगों की जिंदगी बचाने के लिए तैयार है. पिछले साल से अब तक प्रदेश में बड़ी संख्या में आधुनिक, GPS एनेबल एम्बुलेंस को सेवा में उतारा है.

हाई टेक एम्बुलेंस सर्विस

जुलाई 2024 में CM मान ने 58 नई हाई-टेक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी, जबकि इसी साल जून 2025 में 46 और अत्याधुनिक एम्बुलेंस राज्य के बेड़े में जोड़ी गई हैं. इससे पंजाब में कुल 371 सरकारी एम्बुलेंस हर जिले और कस्बे में मरीजों को तुरंत मदद पहुंचा रही हैं.

80 बच्चों का सुरक्षित जन्म

सरकार ने तय समय सीमा भी सख्ती से लागू की है. शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर एम्बुलेंस पहुंच रही है. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-जुलाई 2024 के बीच ही 1 लाख से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है. जिनमें 10,737 दिल के मरीज और 28,540 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं. इन एम्बुलेंसों में 80 बच्चों का सुरक्षित जन्म भी हुआ.

मददगार बनीं बोट एम्बुलेंस

सरकार की संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण हाल ही में आए बाढ़ संकट के दौरान देखने को मिला. जब पानी ने सड़कों और गांवों को डुबा दिया, तब सरकार ने नावों, ट्रेक्टरों और अस्थायी फ्लोट्स को भी बोट एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया. इनसे गांव-गांव तक दवाइयां पहुंचाईं गईं, जबकि जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. ऐसे कठिन हालातों में भी चार बच्चों का सुरक्षित जन्म हुआ. कईं लोगों की जान समय रहते बचाई गई.

मिल रही है भरोसेमंद सेवा

जीपीएस आधारित आधुनिक एम्बुलेंस, सड़क सुरक्षा बल और 108 हेल्पलाइन के साथ मिलकर अब पंजाब वासियों को हर आपात स्थिति में तुरंत और भरोसेमंद सेवा मिल रही है. मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि हमारी सरकार का मकसद एक ही है- हर पंजाबी की जान की रक्षा. पंजाब की एम्बुलेंस सेवा हर कठिन घड़ी में जनता के साथ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ