Promotion Of Tourism In Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार प्रदेश के विकास कार्यों को करने में जी जान से जुटी हुई है। इसी के तहत पंजाब सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
प्रदेश के सभी बांधों व बैराजों में चंडीगढ़ सुखना लेक की तरह बोटिंग शुरू की जाएगी। सरकार ने पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम को इसका काम सौंपा है और विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर काम भी शुरू कर दिया है।
रोपड़ हेड वर्क्स से इस परियोजना की शुरुआत की जा रही है। विभाग ने इसके लिए इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे थे, जिसके लिए अच्छा रिस्पांस मिला है। इसी महीने कंपनी फाइनल करके विभाग की तरफ से यहां बोटिंग गतिविधियां शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
परियोजना पर हो रहा काम
पिछले काफी समय से अलग-अलग जिलों में स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस परियोजना पर काम किया जा रहा था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो रहे थे। यही वजह है कि अब सरकार ने सभी बांधों व बैराज में इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया है।
इसके साथ ही इसका काम भी जल संसाधन विभाग को सौंप दिया है। इसकी एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार की गई है, जिसके बाद ही रोपड़, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर व पटियाला को इसके लिए चुना गया है। इन शहरों में जितने बांध व बैराज आते हैं, उनमें बोटिंग गतिविधियां शुरू करने का फैसला लिया गया है।
हालांकि, फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद ही पहले चरण में जिन बांधों व बैराजों को इस परियोजना के लिए चुना गया है, उनमें होशियारपुर का सलेरान व थाना बांध शामिल है। होशियारपुर में ही शाह नहर हेड वर्क्स तलवाड़ा को भी इस परियोजना के लिए चुना गया है। इसी तरह अमृतसर ब्यास नहर के साथ ही फतेहगढ़ साहिब में भी बोटिंग गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
बोटिंग के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसे लेकर विभाग की एक बैठक भी हुई थी, जिसमें चर्चा हुई थी कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रदेश के लोग चंडीगढ़ सुखना लेक घूमने के लिए आते हैं, जबकि इन जिलों में बोटिंग के साथ ही पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है।
ईको हट्स बनाई जा रही व रेस्ट हाउस किए जा रहे स्थापित
इसके अलावा इन एरिया में सरकार की तरफ से ईको हट्स बनाई जा रही हैं। साथ ही ट्रेकिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पुराने रेस्ट हाउस पुनर्जीवित किए जा रहे हैं। होशियारपुर में सलेरान बांध के पास ईको हट्स बनाई जा रही हैं। इसी तरह थाना बांध के पास कैफेटेरिया भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा दोराहा में मानपुर हेड वर्क्स के पास ओपन ग्रीन एरिया भी विकसित किया जा रहा है।
यहां लाइट्स लगाई जा रही हैं। इसे एक पिकनिक एरिया के तौर पर बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि आसपास के लोग भी यहां घूमने के लिए दिलचस्पी दिखाएं। इससे पहले राज्य में सिसवां बांध व बठिंडा समेत अन्य जगहों पर बोटिंग की सुविधा है। हाल ही में राज्य सरकार ने पठानकोट में बोटिंग के साथ ही स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की थीं।
विभाग राज्यों के बांधों और बैराजों में बोटिंग को बढ़ावा दे रहा है। रोपड़ हेड वर्क्स से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बोटिंग गतिविधियां शुरू की जा रही हैं, जिसके लिए कंपनी फाइनल करने जा रहे हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश? जानें अगले 15 दिन का अपडेट
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines