पंजाब में रिटारमेंट की उम्र 65 साल कर दी गई है। इसे लेकर सीएम भगवंत मान की कैबिनेट मीटिंग में ये फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद मान सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब के हक में कई अहम फैसले लिए गए। मेडिकल फैकल्टी में रिटायरमेंट की उम्र 62 साल थी, जिसे बढ़ाकर अब 65 साल कर दिया गया है। इन प्रोफेसरों के पास अनुभव होता है, जिसका फायदा मिलेगा। साथ ही स्पेशलिटी डॉक्टर के रिटायरमेंट की उम्र 58 से बढ़कर 65 कर दी गई है, लेकिन ये कॉन्ट्रैक्चुअल होगा।
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि पंजाब के पंचायत विभाग में ब्लॉक को तर्क संगत बनाया जाएगा। ब्लॉक का पुनर्निर्माण होगा। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ओटीसी स्कीम लागू नहीं थी, इस पर भी फैसला लिया गया है। अब कॉन्ट्रेक्शन फीस को 50 प्रतिशत माफ कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं, लेकिन कोर्ट में किसी भी राज्य में एससी-एसटी रिजर्वेशन नहीं है।
यह भी पढ़ें : पंजाब की 20000KM लंबी लिंक सड़कों का होगा कायाकल्प, 4000 करोड़ आएगी लागत
पहली बार आप सरकार ने दलित के हक में लिया फैसला : चीमा
उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार 2017 में विधानसभा में आए थे तब भी उन्होंने मांग की थी कि कोर्ट में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी भी दलित के बच्चों की हाथ नहीं पकड़ी। जब आप की सरकार आई, तब सीएम भगवंत मान ने इसकी अनुमति दी। पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के दलित के हक में फैसला लिया।
एससी-एसटी के लिए 58 पोस्ट रिजर्वर : कैबिनेट मंत्री
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एससी-एसटी के लिए एजी ऑफिस में 58 पोस्ट को रिजर्वर किया है। पंजाब के वकीलों के लिए यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें : जीरकपुर में बनेगा 19.2KM लंबा बाईपास; 1800 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
53 mins agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
6 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
7 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines