'सफेद कुर्ता-पजामा में थे नकाबपोश हमलावर...', बठिंडा आर्मी स्टेशन पर मारे गए सैनिकों की हुई पहचान, इंसास बरामद

Bathinda Military Station firing incident, INSAS rifle, Indian Army, Punjab Police

Bathinda Military Station firing incident: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के 4:35 बजे मेस में फायरिंग हुई, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। अब तक की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

बताया कि हमलावर एक नहीं, बल्कि दो लोग थे। उन्होंने सफेद कुर्ता पजामा पहन रखा था। चेहरे भी कपड़ से ढक रखे थे। उन हमलावरों ने सो रहे 80 मीडियम रेजिमेंट के सैनिकों पर राइफल और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई। वहीं शूटर अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग वाली जगह से भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन

हालांकि सेना का कहना है कि इस हमले में कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है। इस मामले की जांच रिपोर्ट सेना प्रमुख को दी गई है।

विज्ञापन

मारे गए सैनिकों की हुई शिनाख्त

आर्मी स्टेशन पर हुए हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान हो गई है। इनके नाम ग्रेनेडियर सागर बन्ने, ग्रेनेडियर कमलेश आर, ग्रेनेडियर संतोष एम नगराल और ग्रेनेडियर योगेश कुमार जे है। ये सभी ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन

मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद

इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

बता दें कि मिलिट्री स्टेशन शहर से लगा है और ये काफी बड़ा मिलिट्री स्टेशन है। घटना के बाद मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंसास राइफल बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सेना ने कहा कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

बता दें कि दो दिन पहले 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल गायब हो गई थी। ऐसे में आशंका है कि उसी राइफल से इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ