Punjab News : अमृतसर बॉर्डर पर BSF के जवानों ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। जब उसे BSF के जवानों ने रोका तो वह कंटीली तारों को पार करके पाकिस्तान जाना चाहता था। बीएसएफ ने पकड़े गए बांग्लादेशी को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं उसकी पहचान 62 वर्षीय मोहम्मद महमूद आलम टुल्लू के तौर पर हुई है।
बीएसएफ ने उससे एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया। जिस पर भारत का 6 महीने का वीजा लगा हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने परिवार के पास पाकिस्तान चाहता है, लेकिन उसके इरादे गलत नहीं हैं।
कस्टम अधिकारियों ने भेज दिया था वापस
मोहम्मद ने बताया कि भारत आने के बाद उसे एक एजेंट मिला था। जिसने उससे पैसे लिए और अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने के लिए कह दिया। उसके कहे अनुसार दो दिन पहले वह अटारी बॉर्डर भी पहुंचा था, लेकिन उसके पासपोर्ट पर पाकिस्तानी वीजा ना होने के कारण कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे वापस भेज दिया।
लांघना चाहता था इंटरनेशनल बॉर्डर
जब मोहम्मद को पाकिस्तान जाने में सफलता नहीं मिली तो उसने इंटरनेशनल बॉर्डर लांघने की प्लानिंग की। वह सरहद पर पहुंच गया और फेंसिंग को पार करने की प्लानिंग कर रहा था। तभी बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। मोहम्मद ने बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे पाकिस्तान में रहते हैं और वह उनके पास जाना चाहता है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines